सिद्धार्थ शुक्ला का महज 40 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से निधन

Webdunia
गुरुवार, 2 सितम्बर 2021 (11:38 IST)
अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे टीवी के जाने-माने अभिनेता थे। मुंबई के कूपर हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनकी उम्र महज 40 वर्ष थी। 
 
सिद्धार्थ के निधन से मनोरंजन की दुनिया चकित रह गई। किसी को समझ नहीं आया कि अचानक ऐसा क्या हो गया कि सिद्धार्थ ने इतनी जल्दी दुनिया को अलविदा कह दिया। 

कहा जा रहा है कि रात को सोने से पहले सिद्धार्थ ने दवाई खाई थी। इसके बाद सिद्धार्थ सोकर नहीं उठे। ये नहीं पता चला पाया कि उन्होंने कौन सी दवाई ली थी।

पुलिस का कहना है कि अभी मौत की सही वजह सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार रहेगा। 
 
सिद्धार्थ की लोकप्रियता में तब और इजाफा हो गया जब वे बिग बॉस विजेता बने। उन्होंने अपने आक्रामक स्वभाव के कारण लोगों का दिल जीत लिया। इस शो में उनकी शहनाज से नजदीकियों की भी काफी चर्चा हुई।

12 दिसम्बर 1980 को जन्मे सिद्धार्थ हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में भी आलिया भट्ट के साथ नजर आए थे। बालिका वधू नामक टीवी धारावाहिक में उन्होंने शिवराज का रोल निभाकर लोकप्रियता हासिल की थी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जो सलमान-शाहरुख-रितिक की फिल्म नहीं कर पाई, वो कारनामा करने जा रही है स्त्री 2

करीना कपूर खान की मिस्ट्री थ्रिलर द बकिंघम मर्डर्स ने पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ संग रचाई दूसरी शादी, जानिए कौन हैं एक्ट्रेस के पहले पति सत्यदीप मिश्रा

सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई कल्ट क्लासिक पड़ोसन, सायरा बानो ने जताई खुशी

मिलन फैशन वीक 2024 में अपना जलवा बिखेरेंगी तमन्ना भाटिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More