सुशांत सिंह राजपूत की बहन की फैंस से खास अपील, बताया कैसे सेलिब्रेट करे दिवंगत एक्टर का बर्थडे

Webdunia
शुक्रवार, 15 जनवरी 2021 (10:50 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का पिछले साल जून में निधन हो गया था। उनके निधन ने पूरे देश को हैरान कर दिया था। सुशांत के फैंस और उनका परिवार अक्सर उन्हें याद करके सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हैं। वहीं उनकी सुशांत की मौत के बाद से ही उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति भाई को न्याय दिलाने की कोशिशों में लगी हुई हैं।

चुनिए 2020 का चर्चित अभिनेता, अभिनेत्री, बेस्ट मूवी और वेबसीरिज
 
21 जनवरी को सुशांत राजपूत का जन्मदिन है। एक्टर के आने वाले जन्मदिन के लिए भी श्वेता ने फैंस से एक मुहिम में योगदान करने की अपील की है। पहले उन्होंने लोगों से सुझाव मांगे कि उन्हें सुशांत का जन्मदिन कैसे सेलिब्रेट करना चाहिए। इस पर लोगों ने कई जवाब और सुझाव दिए। 
 
फिर श्वेता ने बताया कि सुशांत के जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस 3 जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे। इसके अलावा जन्मदिन पर ग्लोबल लेवल पर 15 मिनट का मेडिटेशन सेशन भी रखा जाएगा। 
 
श्वेता ने अपने ट्वीट के जरिए फैंस से कहा कि वे जन्मदिन पर सुशांत के गानों पर परफॉर्म कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करें। उन्होंने लिखा, आइए उनकी लाइफ का जश्न मनाएं और प्यार और खुशी फैलाने में मदद करें।
 
बता दें ‍कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर मृत पाए गए थे। उनकी मौत पर कई सवाल उठे और पूरे मामले की जांच देश की शीर्ष एजेंसी सीबीआई को सौंपी गई। सीबीआई पिछले 5 महीने से मामले की जांच कर रही है लेकिन अभी तक इस मामले में किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More