'तू झूठी मैं मक्कार' का ट्रेलर देखने के बाद श्रद्धा कपूर ने फैंस से पूछा यह सवाल

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 19 जनवरी 2023 (15:02 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं। यह फिल्म प्यार और रिश्तों पर एक फ्रेश और कंटेम्परेरी टेक के साथ अल्टिमेट मॉडर्न डे-रॉम-कॉम बनने के लिए तैयार है। इस फिल्म का ट्रेलर फिल्म 'पठान' के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जाने वाला है। 

 
जैसे कि हम प्यार के मौसम के बहुत ही करीब है, ऐसे में श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर क्वेश्चन ऑफ द ईयर पोस्ट करते हुए पूछा,  '2023 में प्यार में क्या मुश्किल है'? जिसे देखते हुए ऐसा लगता है कि मानो उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के ट्रेलर ने इस विचार को जन्म दिया है।
 
ऐसे में अब जबकि श्रद्धा के पूछे गए सवाल का जवाब देना थोड़ा मुश्किल हो सकता है वहीं उनके इस सवाल से ट्रेलर के लिए प्रत्याशा निश्चित रूप से कुछ हद तक बढ़ गई है।
 
श्रद्धा कपूर, जो अपने सोशल मीडिया पर विचित्रता दिखाने के लिए व्यापक रूप से लोकप्रिय हैं, उन्होंने खुद की मुस्कुराते हुए और यह सोचते हुए एक तस्वीर अपलोड की, कि '2023 के प्यार में सबसे मुश्किल क्या है? एक सवाल जो #TuJhoothiMainMakkaar का ट्रेलर देखने के बाद से मेरे मन में अटक गया। आपके जवाब पढ़ने के लिए उत्साहित!!!'
 
इससे पहले श्रद्धा कपूर ने अपनी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी शेयर की जिसमें वो सुपर एक्साइटेड और हैप्पी दिख रही थी। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि अभी #TuJhoothiMainMakkaar का ट्रेलर देखा, आप सभी के साथ इसे साझा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता
 
'तू झूठी मैं मक्कार' लव रंजन द्वारा निर्देशित हैं। इस फिल्म को लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित किया गया हैं, वहीं टी-सीरीज़ के गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा इसे प्रस्तुत किया हैं। यह 8 मार्च 2023 को होली के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में एक उत्सव के रूप में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

देवरा पार्ट 1 से जान्हवी कपूर का करियर ले सकता है यू टर्न

एनटीआर जूनियर के स्टारडम ने यूएस को जकड़ा, देवरा: पार्ट 1 ने रिलीज से पहले प्रीमियर प्री-सेल में 45000 टिकट बेचे

जो सलमान-शाहरुख-रितिक की फिल्म नहीं कर पाई, वो कारनामा करने जा रही है स्त्री 2

करीना कपूर खान की मिस्ट्री थ्रिलर द बकिंघम मर्डर्स ने पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ संग रचाई दूसरी शादी, जानिए कौन हैं एक्ट्रेस के पहले पति सत्यदीप मिश्रा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More