शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी पर कसा तंज, बोलीं- पोर्न से बाहर निकलकर कुछ कीजिए

Webdunia
शनिवार, 25 सितम्बर 2021 (13:08 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें एप पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। हाल ही में राज कुंद्रा को जमानत पर रिहा किया गया है। इस केस में राज कुंद्रा के खिलाफ कई मॉडल और एक्ट्रेस गंभीर आरोप लगा चुकी है। 

 
एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा का नाम भी इस केस में आया है। शर्लिन से पुलिस ने कई घंटों तक पूछताछ भी की थी। वहीं शर्लिन चोपड़ा लगातार राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर निशाना साध रही हैं। एक बार फिर से शर्लिन ने शिल्पा शेट्टी को निशाने पर लिया है।
 
शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा को रील लाइफ से बाहर हकीकत की दुनिया में आने का ज्ञान दिया है। उन्होंने शिल्पा के टीवी पर साष्टांग दंडवत प्रणाम करने और रानी लक्ष्मीबाई के बारे में बात करने पर तंज कसा है।
 
शर्लिन ने ट्वीट कर लिखा, आप टीवी पर साष्टांग दंडवत प्रणाम करतीं हैं, उन कलाकारों को जिनकी कला से आप प्रभावित होती हैं। कृपया, रील लाइफ से बाहर निकलकर रियल दुनिया में जाकर पीड़ित महिलाओं को थोड़ी बहुत सहानुभूति दिखाएं यकीन मानिए सारी दुनिया आप को साष्टांग दंडवत प्रणाम करेगी।
 
शर्लिन ने इस पोस्ट में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को टैग किया है और साथ ही एक वीडियो भी पोस्ट किया है। वीडियो में शर्लिन कह रही हैं, इस देश के लिए मैं कुछ करूं, खुद के लिए नहीं इस देश के लिए जिऊं। खुद के लिए बंगला बनाना, खुद के लिए गाड़ी खरीदना अच्छा है एक हद तक, लेकिन गाड़ी बंगला खरीदने के बाद क्या? पोर्न बनाएं… नहीं बहुत कुछ है देश के लिए करने के लिए। कुछ करना चाहती हूं देश के लिए।
 
शर्लिन ने कहा, बच्चों के लिए कुछ करूं. मंच पर बैठकर साष्टांग करना बहुत आसान होता है, मंच पर बैठकर रानी लक्ष्मीबाई के बारे में बातें करना आसान होता है, लेकिन आप फील्ड में जाकर पीड़ित महिलाओं के लिए कुछ कीजिए। अपने बंगले से बाहर निकलकर, पोर्न से बाहर निकलकर कुछ कीजिए। सारी दुनिया आपको साष्टांग दंडवत प्रणाम करेगी।
 
बता दें कि बीते दिनों क्राइम ब्रांच के समक्ष अपना बयान दर्ज कराने के बाद शर्लिन चोपड़ा ने मीडिया से भी बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वह राज कुंद्रा को अपना मेंटर मानती थीं। लेकिन उन्होंने गुमराह किया है और अश्लील वीडियो बनवाएं। राज कुंद्रा ने विश्वास दिलवाया कि न्यूड और पोर्न आज के दौर में आम चीजें हैं। 
 

सोहेल खान संग शादी के लिए जिस शख्स संग सीमा सजदेह ने तोड़ी थी सगाई, अब उसी को कर रहीं डेट

स्काई फोर्स के साथ उड़ान भरने के लिए तैयार अक्षय कुमार, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म!

सोनम कपूर क्यों नहीं रखतीं करवा चौथ का व्रत?

गंदी बात की वजह से मुश्किल में फंसीं एकता कपूर और शोभा कपूर, POCSO के तहत मामला दर्ज

DDLJ में शाहरुख खान को इस तरह आया अमरीश पुरी संग आओ आओ वाले सीन का आइडिया

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More