शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान पर लगाए गंभीर आरोप, एक्ट्रेस ने की 'बिग बॉस 16' से बाहर करने की मांग

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2022 (16:32 IST)
फिल्ममेकर साजिद खान ने जबसे 'बिग बॉस 16' के घर में एंट्री ली है तब से उनका जमकर विरोध हो रहा है। मीटू के आरोपों से घिरे साजिद को बिग बॉस के घर में देखकर कई सेलेब्स विरोध कर रहे है। अब एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

 
शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। एक्ट्रेस ने साजिद के खिलाफ यौन शोषण, आपराधिक बल और आपराधिक धमकी देने के मामले में शिकायत दर्ज कराई है। 
 
पुलिस अभिनेत्री एवं मॉडल शर्लिन चौपड़ा द्वारा दायर यौन उत्पीड़न की शिकायत पर फिल्म निर्माता साजिद खान के खिलाफ समन जारी कर सकती है। सिटी पुलिस के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की।
 
शर्लिन ने साजिद पर उसके मुबंई आवास पर बैठक के दौरान छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। पुलिस जल्द ही शर्लिन के बयान दर्ज करेगी और बिग बॉस के सोलह प्रतिभागी को तलब करेगी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को भी एक पत्र लिखा जिसमें कहा गया है कि साजिद के हटने तक बिग बॉस 16 का प्रसारण रोक दिया जाए।
 
शर्लिन ने मीडिया से कहा कि साजिद ने मुझे अपना निजी अंग दिखाकर रेटिंग के लिए कहा था। वह फराह खान का भाई है जो कि शाहरुख खान और सलमान खान की करीबी है। मैं उसके सामने क्या हूं?
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More