Bigg Boss 14 : सलमान खान के साथ फ्लर्ट करती नजर आईं शहनाज गिल, बोलीं- आई लव यू, प्रोमो वीडियो वायरल

Webdunia
रविवार, 1 नवंबर 2020 (15:05 IST)
'बिग बॉस 14' वीकेंड के वार इस बार बेहद धमाकेदार होने वाला है। बिग बॉस 14 के घर में शो की एक एक्स कंटेस्टेंट शहनाज गिल एंट्री करने वाली हैं।  शहनाज घर में कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ दर्शकों का भी मनोरंजन करती दिखाई देंगी।

 
मेकर्स ने शो का एक प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में शहनाज गिल सलमान खान के साथ फ्लर्ट करती नजर आ रही हैं। शहनाज गिल टशन के साथ घर में एंट्री करती नजर आ रही हैं। आते ही शहनाज गिल ने सलमान खान से कहा कि आपने मेरी ड्रेस के साथ मैचिंग क्यों नहीं की।
 
 
ये बात सुनकर सलमान खान ने कहा कि नहीं कर पाया। सॉरी मुझे माफ कर दो। जिसके बाद शहनाज गिल ने सलमान खान को बिना देर किए माफ भी कर दिया। आगे शहनाज गिल ने कहा कि मुझे आपको गले लगाना है। शहनाज की ये बात सुनकर सलमान खान बोले कि हम दोनों तो बहुत दूर हैं।
 
ऐसे में शहनाज गिल ने फील करके दूर से ही सलमान खान को हग कर लिया। इतना ही नहीं शहनाज गिल ने मौका पाते ही सलमान खान को आई लव यू भी बोल डाला। सलमान और शहनाज की मस्ती यहीं नहीं रुकती, दोनों मिलकर आगे कंटेस्टेंट्स के साथ एक लव गेम भी खेलते हैं।
 
फैंस लंबे समय से शहनाज गिल को 'बिग बॉस 14' मे बुलाने की मांग कर रहे थे। फैंस चाहते थे कि सिद्धार्थ शुक्ला के साथ साथ 'बिग बॉस 14' के घर में शहनाज गिल की भी एंट्री हो ताकि इन दोनों को फिर से एक छत के नीचे देखा जा सके।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बचपन से अभिनेत्री बनने का सपना देखती थीं शबाना आजमी, पहली फिल्म के लिए ही हासिल किया अवॉर्ड

देवरा पार्ट 1 से जान्हवी कपूर का करियर ले सकता है यू टर्न

एनटीआर जूनियर के स्टारडम ने यूएस को जकड़ा, देवरा: पार्ट 1 ने रिलीज से पहले प्रीमियर प्री-सेल में 45000 टिकट बेचे

जो सलमान-शाहरुख-रितिक की फिल्म नहीं कर पाई, वो कारनामा करने जा रही है स्त्री 2

करीना कपूर खान की मिस्ट्री थ्रिलर द बकिंघम मर्डर्स ने पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More