पहली शादी में हिंसा का शिकार हुई थीं शेफाली जरीवाला, बोलीं- हर हिंसा शारीरिक नहीं होती

Webdunia
सोमवार, 3 मई 2021 (16:14 IST)
बिग बॉस 13 फेम शेफाली जरीवाला एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की फेमस फेस में से एक हैं। उन्होंने 'कांटा लगा' गाने से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थीं। इस गाने के बाद, वह इंडस्ट्री से कहीं गायब सी हो गईं और रियलिटी शो में लौटीं। हाल ही में शेफाली ने अपनी पहली शादी, उसमें झेली परेशानी और तलाक के बारे में बातचीत की हैं।

 
शेफाली जरीवाला की पहली शादी कंपोजर हरमीत सिंह के साथ हुई थी। दोनों साल 2009 में अलग हो गए थे। शेफाली और हरमीत की शादी 5 साल तक चली थी। इस शादी में वो खुश नहीं थी। जब शेफाली ने तलाक का केस फाइल किया था तब उन्होंने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। 
 
एक इंटरव्यू के दौरान शेफाली ने कहा, यह समझना बहुत महत्वपूर्ण है कि आप की सराहना नहीं की जा रही है। हर तरह की हिंसा शारीरिक नहीं होती है। बहुत सारी मानसिक हिंसा भी होती है और आप बहुत दुखी होते हैं जीवन में। मुझे लगता है ये मेरे खुद के लिए निर्णय लेने के कारणों में से एक था, क्योंकि मैं स्वतंत्र थी। मैं पैसा कमाने में सक्षम थी।
 
उन्होंने कहा, हमारे देश में सबसे बड़ा डर समाज का है। तलाक को वर्जित माना जाता है, लेकिन जिस तरह से मैंने झेला है, मुझे इसके लिए कदम उठाना जरूरी था।
 
अपने पहले पति से अलग होने के बाद, शेफाली ने अभिनेता पराग से साल 2014 में शादी कर की थी। यह कपल खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहा है। दोनों बच्चे को गोद लेने के लिए योजना बना रहे हैं, लेकिन कोविड-19 लॉकडाउन के कारण योजना फिलहाल स्थगित की गई है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

श्रीमद् रामायण में दिखाई जाएंगी सिन्दूरी हनुमान की रचना से लेकर छठ पूजा की उत्पत्ति तक अनजानी कहानियां

एक्शन पैक्ड युध्रा की थ्रिल से भरी दुनिया में जाने के लिए हो जाइए तैयार, शुरू हुई फिल्म की एडवांस बुकिंग

राजकुमार राव की वजह से रुका अदनान सामी का म्यूजिकल कमबैक!

बिग बॉस विनर मुनव्वर फारूकी की जान को खतरा, दिल्ली से मुंबई लौटे कॉमेडियन

वांटेड की रिलीज को 15 साल पूरे, राधे के किरदार में सलमान खान का अंदाज है फैंस का फेवरेट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More