कमला हैरिस की बेहद करीबी हैं शत्रुघ्न सिन्हा की भतीजी, तस्वीर शेयर कर एक्टर बोले- हमारी बेटी भी बधाई की हकदार

Webdunia
सोमवार, 9 नवंबर 2020 (13:17 IST)
जो बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति चुने गए हैं और कमला हैरिस उपराष्ट्रपति बनीं हैं। दोनों की जीत पर बॉलीवुड सेलेब्स भी लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। अब एक्टर और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि उनकी भतीजी प्रीता कमला हैरिस के साथ काम कर चुकी है।

 
शत्रुघ्न सिन्हा ने एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अमेरिका में रहने वाली उनकी भतीजी प्रीता और कमला हैरिस एक- दूसरे के साथ खड़ी दिखाई दे रही हैं। इसे शेयर कर उन्होंने लिखा, 'बहुत बहुत बधाई। पूरी दुनिया जो बाइडेन की शानदार और डिजर्व‍िंग जीत से बहुत खुश है।'
 
उन्होंने लिखा, हमें कमला हैरिस जैसी शानदार, बुद्धिमान और बौद्ध‍िक समानता वाली महिला को नहीं भूलना चाहिए, जिनकी जीत तय थी। यहां वे हमारे बड़े भाई डॉ. लखन सिन्हा की बेटी और मेरी भतीजी प्रीता सिंह के साथ, जो अपनी युवा टीम को लेकर कमला हैरिस के साथ बहुत करीब से जुड़ी रह चुकी हैं।
 
शत्रुघ्न ने लिखा, भारत/भारतीयों की पसंद, अमेरिकी चुनाव में शामिल....समर्थन करते, प्रमोशन करते और प्रोत्साहित करते हुए हमारी कमला और उनके लोगों को इस लाजवाब जीत के लिए। हमारी बेटी प्रीता भी बधाई की हकदार है। शाबाश।'
 
बता दें कि बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने अमेरिका के नए प्रतिनिधि को शुभकामनाएं दीं है। सुहाना खान, स्वरा भास्कर, प्रियंका चोपड़ा, परिणिती चोपड़ा सहित कई नामी सेलेब्स ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीत चुके जो बाइडन और उनकी साथी व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को सोशल मीडिया पर बधाई दी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

श्रीमद् रामायण में दिखाई जाएंगी सिन्दूरी हनुमान की रचना से लेकर छठ पूजा की उत्पत्ति तक अनजानी कहानियां

एक्शन पैक्ड युध्रा की थ्रिल से भरी दुनिया में जाने के लिए हो जाइए तैयार, शुरू हुई फिल्म की एडवांस बुकिंग

राजकुमार राव की वजह से रुका अदनान सामी का म्यूजिकल कमबैक!

बिग बॉस विनर मुनव्वर फारूकी की जान को खतरा, दिल्ली से मुंबई लौटे कॉमेडियन

वांटेड की रिलीज को 15 साल पूरे, राधे के किरदार में सलमान खान का अंदाज है फैंस का फेवरेट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More