'गंगूबाई काठियावाड़ी' देखने के बाद कैसा था शांतनु माहेश्वरी के परिवार का रिएक्शन?

Webdunia
गुरुवार, 3 मार्च 2022 (15:58 IST)
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं। इस फिल्म से शांतनु माहेश्वरी ने भी बॉलीवुड डेब्यू किया है। इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

 
शांतनु माहेश्वरी एक ट्रेंड डांस हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री में की थी। वह फेमस डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के सीजन 9 का भी हिस्सा रह चुके हैं। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में शांतुन माहेश्वरी आलिया भट्ट के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
 
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शांतनु ने अपनी पहली फिल्म के बारे में खुलकर बात की और बताया की फिल्म देखने के बाद उनके माता-पिता का क्या रिएक्शन था। शांतनु ने कहा, मैं संजय लीला भंसाली के साथ काम करने के लिए उत्साहित था और मैंने अपना 100 प्रतिशत इस फिल्म को दिया है।
 
अपने माता-पिता के रिएक्शन के बारे में बताते हुए शांतनु ने कहा, ईमानदारी से मैंने उन्हें अभी बताया था कि, मैं फिल्म का हिस्सा हूं, लेकिन वास्तव में फिल्म का ज्यादा विवरण नहीं दिया। इसलिए वो 25 फरवरी 2022 को फिल्म देखने गए और फिर तो ढिंडोरा पीटने लगे। उन्होंने अपने आसपास के सभी लोगों से इसे देखने के लिए कहा। ये सिर्फ मेरे बारे में नहीं था, बल्कि उन्हें भी फिल्म पसंद आई थी और यही सबसे ज्यादा मायने रखता है। 
 
बता दें कि फिल्म में आलिया भट्ट और शांतनु माहेश्वरी के अलावा अजय देवगन, विजय राज, इंदिरा तिवारी और सीमा पाहवा भी हैं। यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' पर आधारित है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कभी मुंबई की सड़कों पर ऑटो चलाते थे राजू श्रीवास्तव, पहले शो के लिए मिले थे इतने रुपए

इस किताब पर रखा गया था करीना कपूर का नाम, जानिए एक्ट्रेस के बारे में 25 रोचक जानकारियां

44 साल की हुईं करीना कपूर, बचपन से देखती थीं अभिनेत्री बनने का ख्वाब

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More