फिल्म अभिनेत्री शकीला का निधन

Webdunia
आर पार और सीआईडी जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाली फिल्म अभिनेत्री शकीला का 20 सितंबर को मुंबई में निधन हो गया। वे 82 वर्ष की थीं और उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। शकीला के भतीजे नासिर खान ने फेसबुक के जरिये यह दु:खद खबर दी। 
 
नासिर ने लिखा कि बड़े दु:ख के साथ बता रहा हूं कि मेरी मम्मी की बड़ी बहन शकीला आंटी का निधन हो गया है। पचास और साठ के दशक में वे स्टार थीं। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को मुंबई में होगा। 
 
शकीला ने श्रीमान सत्यवादी, चाइना टाउन, पोस्ट बॉक्स 999, दास्तान, शहंशाह, अलीबाबा चालीस चोर जैसी कई फिल्में की। उन पर फिल्माया गया गीत 'बाबूजी धीरे चलना' बेहद हिट रहा था। 1963 में प्रदर्शित 'उस्तादों के उस्ताद' में वे आखिरी बार नजर आई थी। 

एक जनवरी 1935 को जन्मी शकीला ने गुरुदत्त, देवानंद, सुनील दत्त, किशोर कुमार, शम्मी कपूर, राज कपूर जैसे कलाकारों के साथ काम किया। वे बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस मानी जाती थीं। दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम करने के बावजूद उन्हें वो सफलता नहीं मिली जिसकी वे हकदार थीं। 
 
शकीला ने शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। उन्होंने एक एनआरआई से विवाह किया था। उनका एक बेटी और एक बेटा था। बेटी ने आत्महत्या कर ली थी जिसका शकीला को सदमा पहुंचा था। 
 
शकीला, वहीदा रहमान, नंदा और जबीन जलील की दोस्ती बेहद गहरी थी। वहीदा रहमान ने भी ट्वीट कर शकीला के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है, हालांकि उनका यह अकाउंट वैरीफाइड नहीं है। 
 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

भूल भुलैया 3 का रोमांटिक ट्रैक "जाना समझो ना" रिलीज, नजर आई कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की खूबसूरत केमिस्ट्री

सलमान खान ने सिकंदर की शूटिंग शुरू कर दी, ईद 2025 पर होगी रिलीज

Pushpa 2 The Rule ने रिलीज के पहले कमाए 1085 करोड़ रुपये, अल्लू अर्जुन का बॉक्स ऑफिस पर धमाल

इस वजह से अपने माता-पिता से नफरत करने लगी थीं परिणीति चोपड़ा

निर्देशक नहीं इंजीनियर बनना चाहते थे यश चोपड़ा, स्विट्जरलैंड सरकार ने लगवाई है 250 किलो की कांस्य प्रतिमा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More