नेकदिल शाहरुख ने की बॉक्सर कौर सिंह की आर्थिक मदद

Webdunia
शाहरुख खान सिर्फ शानदार एक्टर ही नहीं, बल्कि परफेक्ट हसबैंड, लविंग डैड, दिलदार फ्रेंड और साफ दिल इंसान का कॉम्बिनशन हैं। इसलिए तो वे बॉलीवुड के किंग खान कहलाते हैं। 
 
शाहरुख अपने फैंस को भी बहुत प्यार करते हैं और जहां ज़रूरत हो वहां मदद करने पहुंच जाते हैं। हाल ही में शाहरुख ने बॉक्सिंग लीजेंड कौर सिंह की मदद की। कौर सिंह अपने भारी मेडिकल बिल्स भरने के लिए संघर्ष कर रहे थे। 
 
शाहरुख को पता चला कि कौर सिंह अपनी हड्डियों के इलाज के 2 लाख रुपये के बिल का भुगतान करने में जूझ रहे हैं। इसलिए वे उनकी मदद करने पहुंच गए। शाहरुख ने एक बयान में कहा कि एक खिलाड़ी देश को गर्व महसूस कराता है, इसलिए उनका ध्यान रखना हमारा कर्तव्य है। कौर सिंह के बारे में पढ़ने के बाद, हमें लगा कि हमें उनका साथ देना चाहिए और बाकी सब भी अपने तरीके से उनकी मदद करें। हम जल्द ही उनके ठीक होने की कामना करते हैं। 
 
कौर सिंह को इन पैसों की मदद शाहरुख की आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने की। शाहरुख ने बताया कि वे सिर्फ क्रिकेट ही नहीं सभी खेलों में रुचि रखते हैं। उन्होंने कहा हम सभी खेलों में दिलचस्पी रखते हैं, क्रिकेट तक ही सीमित नहीं हैं। 
 
कौर सिंह 1982 में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता हैं। उन्होंने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा पूरे देश से इतना सपोर्ट मिलने के बाद मुझे लग रहा है कि मैं फिर से पुराना जीवन जी रहा हुं। मैं सभी का धन्यवाद करता हुं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More