माय नेम इज़ खान से सिद्धार्थ और वरुण का कनेक्शन... पहचान नहीं पाएंगे

Webdunia
(Photo: Twitter)

'माय नेम इज़ खान' बॉलीवुड की ऐसी फिल्मों में शामिल है जो इतनी अलग थीम पर बनी होने के बावजूद हिट रही थी। फिल्म में शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट जोड़ी थी। इसमें शाहरुख एस्परजर सिंड्रोम से पीड़ित बने थे। खान होकर एक हिन्दू से शादी करने के बाद उसकी ज़िन्दगी में एक वाकये की वजह से बदल जाती है। इस बेहतरीन फिल्म को आठ साल पूरे हो चुके हैं। 
 
आठ वर्ष पूरे (12 फरवरी) होने की खुशी में फिल्म के डायरेक्टर करण जौहर ने ट्विटर पर एक पोस्ट डाल कर इसे से‍‍लिब्रेट किया। करण ने लिखा बड़ी स्क्रीन पर हर मूवमेंट के साथ, एक नाजुक एमोशन जुड़ा होता है। माय नेम इज़ खान के सेट्स पर। इसमें करण और शाहरुख नमाज़ करने के लिए बैठे हुए हैं। 
 
इसके अलावा फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए करण ने अगले ट्विट में लिखा मेरे लिए फिल्म हमेशा स्पेशल रहेगी। थैंक यू शाहरुख खान, काजोल मेरे एक्स्पिरियंस को शानदार बनाने के लिए।   
 
करण जौहर की इस फिल्म को आठ वर्ष बाद भी अब तक सराहा जाता है। फिल्म में एक्टिंग से लेकर डायलॉग तक सभी कुछ बेहतरीन था। कहानी, रोमांस, गाने, एंटरटेन्मेंट और मैसेज सभी कुछ था इसमें। इसे निर्देशित किया था कर्ण जौहर ने और इसके निर्माता थे गौरी खान और हीरु जौहर। 
 
इस फिल्म से आज के सफल सितारे वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी जुड़े हुए थे। उन्होंने बतौर करण के सहायक के काम किया। धर्मा प्रोडक्शन्स ने एक फोटो जारी किया है जिसमें सिद्धार्थ और वरुण भी हैं। इनमें सिद्धार्थ और वरुण बिलकुल अलग नजर आ रहे हैं। खासतौर पर वरुण को पहचानना आसान नहीं है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

एनटीआर जूनियर के स्टारडम ने यूएस को जकड़ा, देवरा: पार्ट 1 ने रिलीज से पहले प्रीमियर प्री-सेल में 45000 टिकट बेचे

जो सलमान-शाहरुख-रितिक की फिल्म नहीं कर पाई, वो कारनामा करने जा रही है स्त्री 2

करीना कपूर खान की मिस्ट्री थ्रिलर द बकिंघम मर्डर्स ने पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ संग रचाई दूसरी शादी, जानिए कौन हैं एक्ट्रेस के पहले पति सत्यदीप मिश्रा

सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई कल्ट क्लासिक पड़ोसन, सायरा बानो ने जताई खुशी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More