Daily Horoscope
✕

ज़ीरो पिट गई तो... इसलिए फिर डॉन बनूंगा

Webdunia
सुपरस्टार शाहरुख खान फिलहाल बुरे दौर से गुजर रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। यह शाहरुख और इम्तियाज अली की पिटी हुई फिल्मों में शामिल होती है। 
 
अब शाहरुख फिल्म 'जीरो' कर रहे हैं जिससे उन्हें काफी उम्मीद हैं। इम्तियाज भी अपने अगले प्रोजेक्ट की तरह बढ़ गए हैं। लेकिन लगता है शाहरुख को अपनी फिल्म पर भरोसा नहीं है।
 
शाहरुख को 'जब हैरी मेट सेजल' के फ्लॉप होने के बाद ऐसी फिल्म चाहिए थी, जो उनकी स्टारडम को बरकरार बनाए रखने में कामयाब हो। इसलिए उन्होंने फिल्म 'जीरो' में वह किया, जो कभी नहीं किया था। लेकिन आखिर है तो यह एक एक्पेरिमेंट ही। अगर उल्टा पड़ गया तो। 

ALSO READ: मानुषी छिल्लर को दी पोर्न स्टार बनने की सलाह तो फैंस ने भी दिया जवाब
 
खबर मिली है कि शाहरुख ने सेफ साइड लेते हुए फिल्म 'जीरो' के रिलीज होने से पहले ही दूसरी फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। काफी समय से फिल्म 'डॉन 3' बनने की चर्चा थी लेकिन इस पर काम नहीं हो पा रहा था। अब फ्री होने के बाद शाहरुख इस फिल्म पर काम करने के लिए राजी हो गए हैं और जल्द ही इसका काम शुरू होने वाला है। 
 
फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और यह फाइनल स्टेज पर है। इसे फरहान अख्तर डायरेक्ट करेंगे या नहीं ये अभी तय नहीं है। फरहान ने काफी समय पहले ही 'डॉन 3' में शाहरुख को फाइनल कर दिया था।
 
डॉन फ्रेंचाइजी की पिछली दोनों फिल्में हिट रही थीं। इस तीसरी फिल्म से भी लोगों और फैंस को उम्मीदें रहेंगी। शाहरुख अभी 'जीरो' के इंतजार में हैं। 'जीरो' अब 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी।

सम्बंधित जानकारी

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख