सेल्फी ले रहे फैन के साथ शाहरुख खान ने किया ऐसा बर्ताव, यूजर्स हुए नाराज

WD Entertainment Desk
बुधवार, 3 मई 2023 (12:23 IST)
  • शाहरुख अपने बर्ताव की वजह से ट्रोल हो गए हैं
  • शाहरुख का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
  • शाहरुख जल्द ही जवान और डंकी में नजर आएंगे 
shahrukh khan viral video : बॉलीवुड स्टार्स के साथ सेल्फी लेने के लिए फैंस अक्सर बेकरार दिखते हैं। लेकिन इससे कई बार स्टार्स भड़क भी जाते हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने हाल ही में सेल्फी लेने आए एक शख्स के साथ ऐसी हरकत कर दी जिससे यूजर्स भड़क गए हैं। दरअसल, शाहरुख ने एक फैन को सेल्फी के लिए मना करते हुए उसका हाथ झटक देते हैं।
 
शाहरुख खान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख खान मुंबई एयरपोर्ट से निकलते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान वह मौजूद एक शख्स मोबाइल निकालकर उनके साथ फोटो लेने की कोशिश करता है। लेकिन इससे शाहरुख भड़क जाते हैं और उसे धक्का दे देते हैं। 
 
शाहरुख खान का यह बर्ताव देख यूजर्स नाराज हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपको यह नहीं भूलना चाहिए कि हम फैंस की वजह से ही आप यहां हो।' एक अन्य ने लिखा, 'एक अलग ही लेवल का एटीट्यूड आ गया है, अब शाहरुख में।' 
 
शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्‍शन किया है। शाहरुख खान, जवान, डंकी और टाइगर वर्सेज पठान में नजर आने वाले हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Related News

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कैटरीना-विक्की से लेकर प्रियंका-निक तक, बॉलीवुड कपल्स की यादगार करवा चौथ

शिमरी गाउन में प्रियंका चोपड़ा का ग्लैमरस अंदाज, देखिए तस्वीरें

रेमो डिसूजा के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का केस, डांस ग्रुप ने लगाया करोड़ों रुपए ठगने का आरोप

सिंघम अगेन का पहला गाना जय बजरंगबली हुआ रिलीज, भगवान राम और हनुमान का दिखा मिलन

गोविंदा की बहन कामिनी खन्ना का नया गाना नजदीकियां रिलीज, एक्टर के भांजे ने दी अपनी आवाज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More