फिल्म जर्सी का नया गाना 'मैय्या मैनु' हुआ रिलीज, दिखी शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक केमिस्ट्री

Webdunia
बुधवार, 8 दिसंबर 2021 (18:08 IST)
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसके बाद मेकर्स इस फिल्म के गाने रिलीज कर रहे हैं। बीते दिनों फिल्म से 'मेहरम' गाना रिलीज हुआ था।

 
अब फिल्म जर्सी से एक और गाना रिलीज कर दिया गया है। इस गाने का नाम 'मैय्या मैनु' है। इस गाने में शाहिद और मृणाल ठाकुर की लव स्टोरी को दर्शाया गया है। इस गाने की शुरुआत शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर के बीच एक रोमांटिक सीन से होती है। 
 
गाने में शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर के बीच दिल छू लेने वाली केमिस्ट्री देखने को मिल रही हैं। गाने के जरिए दोनों की फिल्मी लव स्टोरी से लेकर शादी तक के सफर को दिया गया है। इस गाने को सचेत टंडन ने गया है, जबकि इसका म्यूजिक सचेत-परंपरा ने कंपोज किया है। 'मैय्या मैनु' के बोल शैली ने लिखे हैं। 
 
बता दें फिल्म जर्सी इस साल 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह तेलुगु भाषा की सुपरहिट फिल्म जर्सी का हिन्दी रीमेक है जिसे गौतम तिन्नानुरी ने निर्देशित किया है। फिल्म में शाहिद के अलावा मृणाल ठाकुर, पंकज कपूर और शरद केलकर है।
 
जर्सी एक स्पोर्ट्स ड्रामा है जिसमें एक क्रिकेटर के संघर्ष को दिखाया गया है। फिल्म की कहानी अर्जुन नाम के एक प्रतिभाशाली, लेकिन असफल क्रिकेटर के बारे में हैं, जो अपने बेटे की इच्छा को पूरा करने के लिए अपने उम्र के तीसवें पड़ाव में वापसी करने और भारत के लिए खेलने का फैसला करता है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

करीना कपूर खान की मिस्ट्री थ्रिलर द बकिंघम मर्डर्स ने पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ संग रचाई दूसरी शादी, जानिए कौन हैं एक्ट्रेस के पहले पति सत्यदीप मिश्रा

सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई कल्ट क्लासिक पड़ोसन, सायरा बानो ने जताई खुशी

मिलन फैशन वीक 2024 में अपना जलवा बिखेरेंगी तमन्ना भाटिया

स्टार प्लस लेकर आ रहा नया शो इस इश्क का रब रखा, फहमान खान निभाएंगे पायलट का किरदार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More