Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

जब शाहरुख खान ने काजोल को कहा था इडियट

हमें फॉलो करें जब शाहरुख खान ने काजोल को कहा था इडियट
शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी को बॉलीवुड इतिहास की यादगार जोड़ियों में से एक माना जाता है। दोनों की साथ की गई अधिकांश फिल्में ब्लॉकबस्टर रही हैं। इन दिनों दोनों के बीच पहले जैसे संबंध नहीं रहे है, लेकिन इस बात की संभावना बनी हुई है कि भविष्य में दोनों साथ फिल्म कर सकते हैं। 
 
हाल ही में एक पत्रिका को दिए साक्षात्कार में काजोल ने पुरानी बातें बताईं। उन्होंने कहा कि 'बाजीगर' (1993) के सेट पर शाहरुख ने उन्हें इडियट कहा था। यह दोनों की साथ की गई पहली फिल्म थी। काजोल नई-नई फिल्म इंडस्ट्री में आई थीं। काजोल की अभिनय प्रतिभा से शाहरुख प्रभावित नहीं हुए। उन्होंने काजोल को इडियट कहते हुए कहा कि उन्हें अभिनय सीखना चाहिए। 
 
काजोल ने शाहरुख की इस बात को तवज्जो नहीं दी और उनका कहना था कि तुम अपना काम करो और मैं अपना। उन्होंने शाहरुख की सलाह को गंभीरता से नहीं लिया। 'उधार की जिंदगी' में अभिनय करते हुए काजोल को महसूस हुआ कि उन्हें अभिनय सीखना चाहिए। वे अभिनय के प्रति गंभीर हुई और उन्होंने अभिनय तथा तकनीकी पक्ष को सीखा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कंगना रनौट करेंगी मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी