सरोज खान ने अमिताभ बच्चन को दिया था शगुन का 1 रुपए का सिक्का, बिग बी बोले- एक बड़ी उपलब्धि थी

Webdunia
शुक्रवार, 3 जुलाई 2020 (16:23 IST)
कोरियोग्राफर सरोज खान के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री को गहरा झटका लगा है। सरोज खान ने कई बड़े बॉलीवुड सितारों के साथ काम किया था. उनके निधन को लेकर बॉलीवुड में शोक की लहर है। सरोज खान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए महानायक अमिताभ बच्चन ने एक लंबा पोस्ट लिखा है, जो बेहद इमोशनल है।

 
इस पोस्ट में अमिताभ ने बताया कि मास्टर जी ने उन्हें शगुन के तौर पर एक रुपया दिया था। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन ने सरोज खान के साथ एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वह सरोज खान को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
 
अमिताभ बच्चन ने लिखा, जब भी वह अपने साथ काम कर रहे किसी कलाकार को अच्छा शॉट देते हुए देखती थीं। वह उसे बुलाती थीं और शगुन के तौर पर एक रुपए का सिक्का देती थीं। कई सालों बाद एक गाने की सीक्वेंस के दौरान जब मैं उनके साथ काम कर रहा था मैं उस सिक्के का प्राप्तकर्ता बना। यह एक बड़ी उपलब्धि थी। सरोज जी आपने हमें और इंडस्ट्री को रिदम, स्टाइल, शैली, गीत को नृत्य में और अर्थ में परिवर्तित करने की कला दी है।
 
इसके साथ ही अमिताभ बच्चन ने बताया कि एक शूट के दौरान प्रेग्नेंट थीं, लेकिन वह कभी भी अपने काम से नहीं डिगीं। एक मुलाकात के दौरान कई साल पहले उन्होंने मुझे बेस्ट कॉम्पलिमेंट दिया था। वह शादी के बाद से ही दुबई में रह रही थीं। एक विरासत गुजर गई।
बता दें कि बॉलीवुड सितारों के साथ सरोज खान का गहरा कनेक्शन रहा है। उनके निधन पर फिल्मी हस्तियां सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रही हैं। सरोज खान ने करीब 2000 से ज्यादा गानों में कोरियोग्राफी की है। अपने काम के लिए सरोज खान को 3 बार नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा चुका है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More