सारा अली खान ने शेयर की 'मिस्ट्री मैन' की तस्वीर, फैंस से पूछा- पहचाना कौन?

Webdunia
शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021 (12:37 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान फिल्मों में तो अपना जलवा बिखेर ही रही हैं साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। सारा अली खान की तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच वायरल हो जाती हैं। हाल ही में सारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है जो फैंस के बीच खलबली मचा रही है।


दरअसल सारा ने जो तस्वीर साझा की है वो खुद उनकी नहीं बल्कि एक मिस्ट्री मैन की है। इस तस्वीर में एक शख्स खड़ा दिख रहा है जिसका चेहरा नजर नहीं आ रहा है। उनके बाल घुंघराले हैं और शरीर काफी फिट दिख रहा है। उनकी इस तस्वीर को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि ये कोई अभिनेता हो सकता है।
 
हालांकि चेहरा ना नजर आने से फैंस के अंदर उत्सुकता बढ़ गई है। शख्स ने लाल रंग की टीशर्ट पहनी है और उस पर लिखा 'IGGY 7' है। इस तस्वीर के साथ सारा अली खान ने कैप्शन में लिखा, 'अंदाजा लगाइए कौन वापस आ गया है।'
 
फैंस इस शख्स की शक्ल तो नहीं पहचान पा रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि ये कोई और नहीं बल्कि सारा के भाई इब्राहिम हैं। 
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान आखिरी बार 'कुली नंबर 1' में नजर आईं थी। इस फिल्म में उनके हीरो वरुण धवन थे। सारा बहुत जल्द अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आने वाली हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More