सारा अली खान ने रणवीर सिंह के साथ किया 'चका चक' डांस, वीडियो वायरल

Webdunia
रविवार, 5 दिसंबर 2021 (14:35 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान जल्द ही अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आने वाली हैं। सारा इन दिनों इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में इस फिल्म का गाना 'चका चक' रिलीज हुआ है। फिल्म प्रमोशन के दौरान सारा जमकर इस गाने पर डांस कर रही हैं।

 
सारा अली खान कई सेलेब्स के साथ इस डांस पर परफॉर्म कर रही हैं और इसके वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर रही हैं। सारा अली खान ने अब इस गाने पर रणवीर सिंह के साथ डांस किया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
 
वीडियो में सारा अली खान 'चका चक' गाने पर रणवीर सिंह के साथ बेहतरीन डांस करती दिख रही हैं। सारा अली खान ग्रीन, गोल्डन और पिंक कलर के कॉम्बिनेशन वाला सूट पहने नजर आ रही हैं। वहीं रणवीर सिंह व्हाइट पैंट, बेज शर्ट और ब्राउन लेदर जैकेट पहने दिख रही हैं। 
 
वीडियो को शेयर करते हुए सारा ने लिखा, 'सुपर डुपर अल्ट्रा कूल रणवीर सिंह। उन्होंने एक बार फिर साबित किया कि वह आखिर किंग क्यों हैं। इसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद। आपके साथ डांस करना मैं हमेशा मिस करती हूं।' साला अली खान और रणवीर सिंह के फैंस को ये वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। 
 
बता दें कि फिल्म अतरंगी रे का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। इस फिल्म के गाने इरशान कामिल ने लिखे हैं जब‍कि इसका म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है। यह फिल्म 24 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More