बर्थडे पर संजय दत्त ने फैंस को दिया तोहफा, 'डबल आईस्मार्ट' से फर्स्ट लुक किया शेयर

WD Entertainment Desk
शनिवार, 29 जुलाई 2023 (14:18 IST)
sanjay dutt first look from double ismart: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त 29 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे है। इस खास दिन पर संजय दत्त ने अपने फैंस को एक गिफ्ट दिया है। संजय दत्त ने फिल्म 'डबल आईस्मार्ट' से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। इस पैन इंडिया फिल्म में संजय दत्त बिग बुल की भूमिका निभा रहे हैं।
 
फर्स्ट लुक पोस्टर में संजय दत्त बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं। ब्लैक सूट पहने संजय दत्त सिगार पीते दिख रहे हैं। संजय दत्त फंकी हेयरस्टाइल, दाढ़ी और अंगूठियां, एक शानदार घड़ी पहने दिख रहे हैं। पोस्टर में वह बंदूक की नोकों से घिरे बैकग्राउंड में सिगार पीते हुए दिखाई दे रहे हैं।
 
इस पोस्टर को शेयर करते हुए संजय दत्त ने लिखा, 'शानदार निर्देशक पुरी जगन्नाथ जी और उस्ताद राम पोथिनेनी के साथ काम करना बहुत गर्व की बात है। इस साई-फाई एंटरटेनर फिल्म में बिगबुल के रूप में नजर आना मेरे लिए खुशी की बात है। प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करते हुए बहुत उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आएगी। 
 
संजय दत्त के साथ 'डबल आईस्मार्ट' में राम पोथिनेनी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म मे संजय दत्त विलेन की भूमिका के साथ दिखाई देने वाले हैं। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साउथ मूवी आईस्मार्ट शंकर का अगला पार्ट है। पुरी जगन्नाध पहले पार्ट के बाद सीक्वल का भी निर्देशन कर रहे हैं। 
 
'डबल आईस्मार्ट' अगले साल 8 मार्च, 2024 को महा शिवरात्रि के मौके पर तेलुगु, हिंदी, कन्नड़, तमिल और मलयालम भाषा में रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल फिलहाल मुंबई में चल रहा है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More