दुबई में संजय दत्त ने की अपने बच्चों से मुलाकात, मान्यता दत्त ने शेयर की फैमिली फोटो

Webdunia
शुक्रवार, 18 सितम्बर 2020 (17:35 IST)
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त इन दिनों लंग कैंसर से जूझ रहे हैं। फैंस लगातार उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। कैंसर के इलाज के बीच संजय दत्त हाल ही में अपने बच्चों से मिलने दुबई पहुंचे हैं।

 
इसी बीच संजय दत्त की पत्नी मान्यता ने दुबई से अपनी एक फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में संजय अपनी पत्नी और बच्चों शहरान और इकरा के साथ नजर आ रहे हैं। 
 
तस्वीर में संजय दत्त क्लीन शेव में नजर आ रहे हैं। तस्वीर को देखकर पता चलता है कि संजय दत्त अपने बच्चों से मिलकर बेहद खुश हैं।
 
इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए मान्यता ने लिखा, 'आज। मैं परिवार के रूप में मिले तोहफे के लिए ईश्वर का धन्यवाद करना चाहती हूं। कोई शिकायत नहीं....कोई निवेदन नहीं.....बस हमेशा साथ रहें। आमीन।'

लॉकडाउन के दौरान मान्यता बच्चों के साथ दुबई में थीं लेकिन दत्त की स्वास्थ्य परिस्थितियों के कारण अगस्त में मुबई लौट आई थीं।
बता दें कि 8 अगस्त को संजय दत्त को सांस लेने की दिक्कत के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके बाद खबर आई कि वो लंग कैंसर से पीड़ित हैं। संजय मुंबई में कोकिलाबेन अस्पताल में अपना ट्रीटमेंट करा रहे थे जिसके बाद अब वो दुबई गए हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More