जन्मदिन पर संजय दत्त ने फैंस को दिया एक और तोहफा, रिलीज हुआ 'प्रस्थानम' का टीजर

Webdunia
संजय दत्त के जन्मदिन पर उनके फैंस को एक के बाद एक तोहफे मिल रहे हैं। साउथ स्टार यश की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' में संजय का किरदार अधीरा का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद उनकी फिल्म 'प्रस्थानम' का टीजर रिलीज कर दिया गया है।


फिल्म प्रस्थानम एक पॉलीटिकल ड्रामा है जिसे संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने प्रोड्यूस किया है। इस मचअवेटेड फिल्म को देवा काट्टा ने निर्देशित किया है। प्रस्थानम इसी नाम से आई तेलुगु फिल्म का रीमेक है। 
 
टीजर में संजय दत्त के अलावा फिल्म के अन्य स्टार्स भी नजर आ रहे हैं। संजय दत्त के अलावा फिल्म में जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, अली फैजल, मनीषा कोइराला और सत्यजीत दुबे दमदार भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं। संजय दत्त के डायलॉग, 'हक दोगे तो रामायण शुरू होगी, छीनोगे तो महाभारत' से टीजर की शुरुआत हुई है। 
 
टीजर देखने में काफी जबरदस्त लग रहा है। टीजर में एक्शन और खूब मार धाड़ नजर आ रही है। करीब 1 मिनट और 8 सेकेंड के इस टीजर में फिल्म की छोटी सी कहानी को दिखाने की कोशिश की गई है। मनीषा कोइराला फिल्म में संजय की पत्नी का रोल करेंगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More