Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

अल्लू अर्जुन की फिल्म Pushpa 2 में होगी संजय दत्त की एंट्री, निभाएंगे दमदार किरदार!

मेकर्स ने 'पुष्पा 2' में एक बॉलीवुड सितारे को शामिल करने का प्लान किया है

हमें फॉलो करें अल्लू अर्जुन की फिल्म Pushpa 2 में होगी संजय दत्त की एंट्री, निभाएंगे दमदार किरदार!

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 6 मार्च 2024 (15:39 IST)
Pushpa 2 The Rule: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा : द राइज' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन किया था। फैंस इस फिल्म के दूसरे पार्ट 'पुष्पा 2 : दा रूल' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली हैं।  
 
वहीं अब इस फिल्म को लेकर एक नई खबर सामने आई हैं। खबरों के अनुसार मेकर्स ने 'पुष्पा 2' में एक बॉलीवुड सितारे को शामिल करने का प्लान किया है। बताया जा रहा है कि निर्देशक सुकुमार ने संजय दत्त को इस फिल्म में एक रोल के लिए अप्रोच किया है।
 
webdunia
सियासत की रिपोर्ट के मुताबिक संजय दत्त पुष्पा 2 में कैमियो करने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ‍फिल्म में संजय दत्त का किरदार एक इंफ्लुएंसर का होने वाला है। जो स्टोरी लाइन में एक नई लेयर एड कर देंगे। हालांकि मेकर्स ने अभी तक संजय दत्त के किरदार को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।
इससे पहले 'पुष्पा 2' में मनोज बाजपेयी की एंट्री की भी खबर सामने आई थी। हालांकि न्यूज 18 संग एक इंटरव्यू के दौरान मनोज ने इन खबरों को गलत बताया था। 
 
बता दें कि 'पुष्पा 2 : द रूल' का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल एक बार फिर मुख्य भूमिका में नजर आने वाले है। माइथ्री मूवी मेकर्स और मुत्तमसेट्टी मीडिया द्वारा निर्मित 'पुष्पा 2 द रूल' 15 अगस्त को रिलीज होगी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शर्तिया हंसी नहीं रुकेगी इतना मजेदार जोक पढ़कर: थप्पड़ क्यों मारा?