एक-दूसरे को देखेंगे भी नहीं अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा?

Webdunia
इशकज़ादे फेम जोड़ी अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा अपनी अगली फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में साथ नज़र आने वाले हैं, लेकिन ये दोनों को एक-दूसरे से बात तो क्या, देख भी नहीं रहे हैं।  
 
जी हां, अर्जुन और परिणीति के बीच बातचीत बिल्कुल बंद हो गई और ना ही वो एक-दूसरे से मिल रहे हैं। अब फिल्म की तैयारी, वर्कशॉप्स सब कुछ अलग-अलग होगा। ऐसा हुआ क्या जो पुरानी दोस्ती में इतनी कड़वाहट आ गई? 
 
दरअसल यह फिल्म के डायरेक्टर की प्लानिंग है। दिबाकर बनर्जी ने दोनों को फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले एक-दूसरे से मिलना और बात करना बंद करवा दिया है। दिबाकर की इरादा दोस्ती में दरार लाना नहीं बल्कि फिल्म को अलग तरह से पेश करना है। 
 
फिल्म की शुरुआत में अर्जुन और परिणीति एक-दूसरे से नफरत करते हुए नज़र आने वाले हैं। इसलिए इस भाव को लाने के लिए दिबाकर चाहते हैं कि अब दोनों की मुलाकात सीधे सेट पर ही हो। अगर दोनों ने मिलकर फिल्म की तैयारी की तो सेट पर वैसा फील नहीं आएगा जैसा वे चाहते हैं। 
 
वैसे दिबाकर ने दोनों को फिल्म साइन करने के वक़्त ही यह स्पष्ट कर दिया था कि अब के बाद मुलाकात बंद। दिबाकर बनर्जी ने कहना है कि यह जरूरी है। अर्जुन और परिणीति एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं, लेकिन उनकी पर्सनल कैमिस्ट्री फिल्म की शुरुआत में छुपाई जानी बहुत जरूरी है और यह हम दोनों को अलग-अलग रखकर ही कर सकते हैं।
 
फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में अर्जुन और परिणीति का फर्स्ट लुक जारी हो चुका है जिसमें भी वे अकेले ही नज़र आ रहे हैं। अर्जुन पुलिस के और परिणीति कॉर्पोरेट लुक में शानदार लग रहे हैं।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More