एक्टिंग करियर से ब्रेक लेने जा रहीं सामंथा रुथ प्रभु, प्रोड्यूसर्स को लौटाया एडवांस!

WD Entertainment Desk
बुधवार, 5 जुलाई 2023 (12:46 IST)
Samantha Ruth Prabhu to take a long break: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। सामंथा के पास इन दिनों कई प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। इसी बीच सामंथा के एक्टिंग से लंबा ब्रेक लेने की खबर सामने आ रही है। खबरों के अनुसार एक्ट्रेस अपनी बीमारी के चलते लंबा ब्रेक लेने की प्लानिंग कर रही हैं, ताकि वे अपनी बीमारी से पूरी तरह रिकवर हो सकें।
 
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार सामंथा रुथ प्रभु करीब एक साल का ब्रेक लेने वाली हैं। जिसमें वह अपनी हेल्थ का खास ध्यान रखेंगी। साथ ही मायोसिटिस का इलाज भी करवाएंगी। हालांकि ब्रेक पर जाने से पहले सामंथा दो आखिरी प्रोजेक्ट सिटाडेल और कुशी का काम पूरा करेंगी। 
 
सामंथा काफी समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं। वरुण धवन के साथ सिटाडेल इंडिया का आखिरी शेड्यूल पूरा करने के बाद, सामंथा विजय देवरकोंडा के साथ कुशी की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म का अंतिम शूटिंग शेड्यूल दो या तीन दिनों में पूरी हो जाएगी। 
 
बताया जा रहा है कि इसके बाद सामंथा का कोई भी नई बॉलीवुड या साउथ की फिल्म साइन करने का प्लान नहीं है। वहीं जिन प्रोजेक्ट पर वह कुशी के बाद काम करने वाली थीं उनकी एडवांस पेमेंट भी सामंथा ने प्रोड्यूसर्स को वापस लौटा दी है। 
 
सामंथा रुथ प्रभु के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'शाकुंतलम' में देखा गया था। जल्द ही एक्ट्रेस वरुण धवन संग अपनी वेब सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आएंगी। इसके साथ ही सामंथा रुथ प्रभु को विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'कुशी' में रोमांस करते हुए भी देखा जाएगा।  
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More