सलमान खान करेंगे शुद्धि!

Webdunia
शनिवार, 30 नवंबर 2019 (07:34 IST)
शुद्धि नामक फिल्म याद है आपको? करण जौहर ने बहुत पहले इस नाम की फिल्म बनाने की घोषणा की थी। रितिक रोशन और करीना कपूर खान को लेकर। उस दौरान रितिक रोशन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी। रितिक बाहर हुए तो करीना ने भी बाहर होने में देर नहीं लगाई। 
 
करण ने फिल्म को नाक का सवाल बना डाला। उन्होंने रितिक की जगह सलमान खान को लेने की घोषणा कर डाली। लेकिन फिल्म शुरू नहीं हो पाई और सलमान खान भी फिल्म से अलग हो गए। 
 
करण ने अभी भी हार नहीं मानी। अपने चेलों वरुण धवन और आलिया भट्ट को उन्होंने इस फिल्म में लिया। अब लगा कि ये दोनों तो फिल्म छोड़ कर जाएंगे नहीं और फिल्म बन कर रहेगी, लेकिन न जाने क्या हुआ? फिल्म बनी ही नहीं। अब तो करण शुद्धि के बारे में शायद बात करना भी पसंद नहीं करें। 
 
इसी बीच खबर आई है कि शुद्धि नामक फिल्म सलमान को लेकर फिर शुरू हो सकती है। सलमान के छोटे भाई सोहेल खान ने यह टाइटल रजिस्टर्ड करवाया है और वे सलमान को लेकर फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। 
 
टाइटल शुद्धि हो सकता है, लेकिन जरूरी नहीं है कि फिल्म की कहानी भी वही हो। यह शुद्धि करण वाली शुद्धि से अलग हो सकती है। वक्त आने पर और जानकारी सामने आएगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म वेट्टैयन से अमिताभ बच्चन का लुक आया सामने, सत्यदेव के किरदार में आएंगे नजर

कभी स्कूल की फीस भरने के लिए घर-घर जाकर सामान बेचते थे गुलशन ग्रोवर, बैडमैन बनकर मिली लोकप्रियता

कभी मुंबई की सड़कों पर ऑटो चलाते थे राजू श्रीवास्तव, पहले शो के लिए मिले थे इतने रुपए

इस किताब पर रखा गया था करीना कपूर का नाम, जानिए एक्ट्रेस के बारे में 25 रोचक जानकारियां

44 साल की हुईं करीना कपूर, बचपन से देखती थीं अभिनेत्री बनने का ख्वाब

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More