करण जौहर की फिल्म में सलमान-शाहरुख!

Webdunia
सलमान खान और शाहरुख खान में जब से दोस्ती हुई है तब से दोनों बेहद खुश हैं। पार्टी तो छोड़िए, एक-दूजे के घर आना-जाना शुरू कर दिया है। सलमान, शाहरुख की तो शाहरुख, सलमान की फिल्म के बारे में अच्छी बातें कहने लगे हैं। कुछ लोगों के दिमाग में इन दोनों सुपरस्टार्स को एक ही फिल्म में लेने के आइडिए भी कुलबुलाने लगे हैं, लेकिन ये सब के बस की बात नहीं है। दो भारी-भरकम स्टार्स को लेकर महंगी फिल्म बनाना तो दूर की बात, इनको राजी करना यानी रेगिस्तान से पानी निकालने वाली बात है। लेकिन ठहरिए, एक शख्स ऐसा है जो ऐसा कर सकता है। उसके लिए भी यह बात मुश्किल जरूर है, लेकिन असंभव नहीं। नाम है उसका करण जौहर। 


 
करण से जुड़े सूत्र बताते हैं कि वे एक ऐसी फिल्म प्लान कर रहे हैं जिसमें ये दोनों सितारे साथ दिखाई नजर आएं। यह एक एक्शन मूवी होगी। स्क्रिप्ट इस तरह लिखी जा रही है कि दोनों के रोल बराबरी के हो। न एक ज्यादा न दूजे का कम। करण ने इस बारे में सलमान या शाहरुख से बात नहीं की है। जब स्क्रिप्ट से वे पूरी तरह संतुष्ट हो जाएंगे तभी बात करेंगे। 
 
फिलहाल दोनों को एक फिल्म में लाना दूर की कौड़ी है क्योंकि यह फिल्म निकट भविष्य में शुरू होने की संभावना नहीं है। फिलहाल शाहरुख और सलमान दोनों ही व्यस्त हैं। उन्हें फुर्सत नहीं है। यदि फिल्म शुरू भी करना है तो 2018 के अंत तक शायद ही शुरू हो पाए। लेकिन यदि ऐसा होता है तो दोनों स्टार्स के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं होगा। 

Show comments

बॉलीवुड हलचल

इस तरह अपने फिगर को मेंटेन रखती हैं मलाइका अरोरा

जानिए क्यों पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास पर है 2100 करोड़ रुपए निवेश

शादी के 9 साल बाद मां बनीं दृष्टि धामी, प्रेग्नेंसी के 10वें महीने में दिया बेटी को जन्म

जब रेस्टोरेंट के बाथरूम से निकलकर पैंट चढ़ाना भूल गई थीं मलाइका अरोरा

जब प्रभास ने रुकवा दी थी अपनी कथित गर्लफ्रेंड की शादी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More