सलमान खान की फिल्म किक 2 आगे बढ़ी, 2020 में होगी रिलीज

2019 में रिलीज होना मुश्किल

Webdunia
सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'किक' का सीक्वल 'किक 2' बनाने की घोषणा हुए अरसा हो गया है। इस फिल्म को क्रिसमस 2019 पर रिलीज करने की बात भी हो चुकी है, लेकिन फिलहाल इस तरह के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। अब इस फिल्म के 2019 में रिलीज नहीं होने के 3 कारण हैं: 
 
1) पहला कारण 
सलमान खान इस समय 'भारत' नामक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है जो इसी वर्ष ईद पर रिलीज होगी। इसके बाद सलमान दबंग 3 में व्यस्त हो जाएंगे। 


 
2) दूसरा कारण 
दबंग 3 को इस वर्ष क्रिसमस पर रिलीज करने का प्लान है, ऐसे में किक 2 को क्रिसमस पर कैसे रिलीज किया जा सकता है। 


 
3) तीसरा कारण
किक 2 को सिर्फ बनाने की ही बात हुई है। अभी कलाकारों का चयन नहीं हुआ है। फिल्म की शूटिंग की कोई योजना नहीं बनी है। ऐसे में 2019 में इसे कैसे रिलीज किया जा सकता है?
 
अभी तो स्क्रिप्ट पर हो रहा है काम 
किक 2 से जुड़े सूत्रों का कहना है कि फिलहाल स्क्रिप्ट पर ही काम चल रहा है। इसके बाद सलमान को स्क्रिप्ट सुनाई जाएगी। उनके हां कहने के बाद फिल्म के कलाकार, लोकेशन और निर्देशक को चुना जाएगा। सलमान तभी हां कहेंगे जब वे स्क्रिप्ट से संतुष्ट होंगे। जिस हिसाब से काम चल रहा है उससे तो फिल्म 2020 में ही रिलीज हो पाएगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More