Salman Khan की अपील का नहीं हुआ असर, ऑनलाइन लीक हुई Radhe

Webdunia
शुक्रवार, 14 मई 2021 (12:23 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'राधे' 13 मई को रिलीज हुई है। यह फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों और OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई, लेकिन रिलीज के कुछ घंटों बाद ही यह ऑनलाइन लीक हो गई। कई वेबसाइटों पर फिल्म के पायरेटेड वर्जन को मुफ्त में देखा और डाउनलोड किया जा सकता है।

 
सलमान की अपील के बाद भी उनकी यह फिल्म पायरेसी साइटों पर लीक हो गई है। सलमान खान ने अपने प्रशंसकों से निवेदन किया था कि वह पायरेसी ना करेंl 'राधे' रिलीज के चंद घंटों बाद ही तमिलरॉकर्स और टेलीग्राम जैसी कई पायरेसी वेबसाइटों पर HD क्वालिटी में उपलब्ध करा दी गई। 
 
सोशल मीडिया पर सलमान के फैंस इस पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। एक ने लिखा, फिल्म गैरकानूनी तरीके से लीक हो गई है। सलमान खान फिल्म्स और जी स्टूडियो आप क्या कर रहे हैं? तुरंत एक्शन लीजिए, 'राधे' को बचा लो यार।'
 
सलमान ने कहा था, एक फिल्म कई लोगों की मेहनत से बनती है। हमें बहुत दुख होता है, जब कुछ लोग पायरेसी करके फिल्म देखते हैं। आप सबसे कमिटमेंट चाहिए कि फिल्म का लुत्फ उठाएं, लेकिन सही प्लेटफॉर्म पर तो इस ईद होगा ऑडियंस का कमिटमेंट, नो पायरेसी इन एंटरटेनमेंट।
 
इससे पहले भी बॉलीवुड की कई फिल्में पायरेसी का शिकार हो चुकी हैं। इस साल सबसे पहले राजकुमार राव की फिल्म 'रूही' ऑनलाइन लीक हुई थी। इसके बाद जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फिल्म 'मुंबई सागा' भी पायरेसी साइटों पर लीक हो गई।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कभी मुंबई की सड़कों पर ऑटो चलाते थे राजू श्रीवास्तव, पहले शो के लिए मिले थे इतने रुपए

इस किताब पर रखा गया था करीना कपूर का नाम, जानिए एक्ट्रेस के बारे में 25 रोचक जानकारियां

44 साल की हुईं करीना कपूर, बचपन से देखती थीं अभिनेत्री बनने का ख्वाब

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More