रिलीज से पहले विवादों में फंसी सलमान की 'दबंग 3', इस वजह से उठ रही रोक लगाने की मांग

Webdunia
बुधवार, 27 नवंबर 2019 (11:37 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' रिलीज से पहले विवादों में फंस गई है। विवाद इतना बढ़ गया है कि फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग तक उठने लगी है।

 
फिल्म के टाइटल सॉन्ग 'हुड़ हुड़ दबंग' पर हिंदू जन जागृति समिति ने आपत्ति जताई है। हिंदू जन जागृति समिति ने कहा कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन को फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं देना चाहिए।
 
ALSO READ: क्या उर्वशी रौटेला को हार्दिक पांड्या से मिला ये स्पेशल गिफ्ट? फिर उड़ रही अफेयर की खबरें
 
समिति ने कहा कि फिल्म के टाइटल सॉन्ग हुड-हुड दबंग पर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है। हिंदू जनज गृति समिति के महाराष्ट्र और झारखंड के आयोजक सुनील घंवात ने कहा, फिल्म दबंग के गाने में ऋषियों को सलमान खान के साथ आपत्तिजनक तरीके से डांस करते दिखाया गया है।
 
इससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। सलमान खान ने जिस तरह से ऋषियों को नीचा दिखाया है, क्या वह मुल्ला-मौलवी या फादर-बिशप को इसी तरह नाचते हुए दिखाने की हिम्मत करेंगे?

फिल्म दबंग के इस गाने में सलमान खान नदी के किनारे साधु-संतों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं और इसके अलावा वह तीन लोगों से आशीर्वाद भी लेते हैं जिन्होंने शिव-विष्णु और ब्रह्मा की ड्रेस पहनी हुई है। 
 
सलमान खान की ये फिल्म 'दबंग' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रज्जो यानी सोनाक्षी सिन्हा के अलावा चुलबुल की जिंदगी में एक और लड़की दिखाई जाएगी। इस लड़की का किरदार अभिनेता महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर‍ निभाएगी। यह फिल्म 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More