Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फार्महाउस पर घोड़े संग पत्तों का नाश्ता करते नजर आए सलमान खान, वीडियो वायरल

हमें फॉलो करें फार्महाउस पर घोड़े संग पत्तों का नाश्ता करते नजर आए सलमान खान, वीडियो वायरल
, शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020 (15:56 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गए हैं। सलमान अपने फैंस के लिए अलग-अलग वीडियो और तस्वीरें साझा कर रहे हैं। हाल ही में सलमान खान ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

 
इस वीडियो में सलमान खान अपने घोड़े को हरी पत्तियां खिलाते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि वही पत्तियां खुद सलमान खान भी खाते दिख रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में सलमान ने लिखा, 'ब्रेकफास्ट विद माई लव।' 
 
वीडियो में सलमान खान का अंदाज देखने लायक है। फैंस सलमान के इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। भाईजान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
 
बता दें कि लॉकडाउन की वजह से सलमान खान अपने पनवेल फॉर्महाउस पर हैं। हाल ही में सलमान खान ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसमें वो बता रहे हैं कि निर्वान (सोहेल खान का बेटा) ने तीन हफ्तों से अपने पिता को नहीं देखा है। सलमान आगे बताया था कि वो फैमिली के साथ कुछ वक्त बिताने के लिए वहां गए थे और फिर लॉकडाउन की वजह से वहीं फंस कर रह गए। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लॉकडाउन में पति के साथ नया शो 'हम, तुम और क्वारनटीन' लेकर आ रहीं भारती सिंह