हेल्थ अपडेट : सायरा बानो ने बताया अब कैसी है दिलीप कुमार की तबीयत?

Webdunia
सोमवार, 5 जुलाई 2021 (15:00 IST)
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को बीते दिनों सांस लेने की तकलीफ के बाद मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक महीने के अंदर ऐसा दूसरी बार हुआ है जब दिलीप कुमार को सांस लेने की तकलीफ की वजह से एडमिट कराया गया है।

 
दिलीप कुमार को आईसीयू वार्ड में भर्ती करवाया गया था। बीते रविवार दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो को अस्पताल के बाहर देतखा गया। सायरा ने अस्पताल के बाहर पत्रकारों को इकट्ठा होते देख आश्वासन दिया कि सब कुछ ठीक है। उन्होंने अपना हाथ हिलाते हुए कहा कि साहेब ठीक हैं।
 
दिलीप कुमार की सेहत की जानकारी मिलने के बाद फैंस को राहत मिली है। खबरों के अनुसार सायरा बानो ने रविवार को दिलीप कुमार का हेल्थ अपडेट जारी किया था। सायरा ने कहा, दिलीप साहब अभी भी आईसीयू में हैं और उनका स्वास्थ्य स्थिर और बहुत अच्छा है। उन्हें यहां से निकालने के लिए हेल्दी और दुआऔं की जरूरत है। 
 
उन्होंने कहा, दिलीप साहब की सांस फूलना नियंत्रण में है। उन्हें अभी भी निगरानी में रखा जा रहा है और यही परिवार चाहता है। उनकी उम्र को देखते हुए और वे यहां से जाने से पहले यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वह समस्या मुक्त हों।
 
बता दें कि इससे पहले भी सांस लेने में दिक्कत की वजह से दिलीप कुमार को इसी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जांच में पता चला था कि दिलीप कुमार के फेफड़ों के बाहर लिक्विड इकट्ठा हो गया था, ट्रीटमेंट के बाद लिक्विड को निकाला गया था, इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More