'गोलमाल अगेन' के बाद 'गोलमाल 5' बनाएंगे रोहित शेट्टी!

Webdunia
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार रोहित शेट्टी 'गोलमाल अगेन' के बाद 'गोलमाल 5'  बनाएंगे। 
 
रोहित शेट्टी इन दिनों अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, तब्बू, कुणाल खेमू,  तुषार कपूर और श्रेयस तलपड़े को लेकर गोलमाल का चौथा संस्करण 'गोलमाल अगेन' बना  रहे हैं। 'गोलमाल अगेन' अभी रिलीज भी नहीं हुई है और रोहित शेट्टी ने 'गोलमाल 5' भी  लेकर आने के संकेत दे दिए हैं।
 
रोहित शेट्टी से जब पूछा गया कि क्या 'गोलमाल 5' भी आएगी? तो उन्होंने कहा कि जरूर,  बस हमें इसकी लिए अच्छी स्क्रिप्ट मिल जाए। लोग मुझसे पूछते हैं कि 'गोलमाल-4' लाने  में मुझे 7 साल कैसे लग गए? इसका जवाब है कि मुझे एक अच्छी स्क्रिप्ट की जरूरत  थी। मैं बस बनाने के नाम पर कोई फिल्म नहीं करना चाहता। 'गोलमाल' की पूरी सीरीज  ही इतनी सफल रही है कि मैकर्स ने 'गोलमाल 5' बनाने के बारे में सोच लिया है।
 
गौरतलब है कि 'गोलमाल अगेन' 20 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर को  देखकर पता चलता है कि इस बार इस फिल्म की पूरी कहानी भूतों के इर्द-गिर्द घूमने वाली  है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जैकलीन फर्नांडिस ने रखा सिंगिंग की दुनिया में कदम, पहला गाना स्टॉर्मराइडर हुआ रिलीज

आंटी को अपमानजनक समझने वालों को जीनत अमान ने दिया जवाब, बोलीं- किसने कहा ये अपमानजनक शब्द

द मेहता बॉयज का 15वें शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में हुआ धमाकेदार वर्ल्ड प्रीमियर

क्या सिंघम अगेन में होगा चुलबुल पांडे का कैमियो? जानिए सच्चाई

हीरो हीरोइन में परेश रावल के साथ काम करेंगी दिव्या खोसला, बोलीं- सपने के सच होने जैसा...

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More