कब रिलीज होगी अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी'? रोहित शेट्टी ने दिया यह जवाब

Webdunia
शुक्रवार, 9 जुलाई 2021 (11:11 IST)
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' बीते साल से ही रिलीज का इंतजार कर रही है। इस फिल्म की रिलीज डेट को कई बार खबरें सामने आई, लेकिन कोरोनावायरस की वजह से यह रिलीज नहीं हो पा रही है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 
इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं। साथ में रणवीर सिंह 'सिम्बा' और अजय देवगन 'सिंघम' के रूप में फिल्म में नजर आएंगे। खबरों के अनुसार रोहित शेट्टी अपनी इस कॉप ड्रामा फिल्म को सिनेमाघर में ही रिलीज करना चाहते हैं।
 
रोहित शेट्टी हाल ही में अपने रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' की शूटिंग खत्म कर देश लौटे हैं। इस शो की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोहित शेट्टी से एक पत्रकार ने 'सूर्यवंशी' की रिलीज को लेकर सवाल पूछा। रोहित से पूछा गया कि अब क्योंकि सिचुएशन नॉर्मल हो रही हैं और काफी चीजें खुल रही हैं तो उनकी अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी को थिएटर में रिलीज का क्या प्लान है?
 
इस सवाल के जवाब में रोहित शेट्टी ने कहा, सवाल ये है थिएटर कब खुलेगा। सबसे पहले वैक्सीनेशन बहुत जरूरी है तो जब वो होगा जब जाकर सब खुलेगा। फिर देखते हैं क्या होगा। अभी हमें सब चीजों का ध्यान रखना होगा। चीजें खुल रही हैं इसका मतलब ये नहीं कि हम सब घूमने निकल जाएं। हमें जिम्मेदार होना होगा।
 
बता दें कि फिल्म सूर्यवंशी को पिछले साल 24 मार्च को रिलीज किया जाना था। लेकिन कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन को कारण ऐसा नहीं हो सका। इसके बाद फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कई बार खबरें सामने आ चुकी है। बीते दिनों ही खबरें आई थी कि सूर्यवंशी को 13 अगस्त को रिलीज किया जा सकता है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More