Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रोहित शेट्टी पिता को याद कर हुए भावुक, स्टंट्समैन को नहीं मिलती है इज्जत

हमें फॉलो करें रोहित शेट्टी पिता को याद कर हुए भावुक, स्टंट्समैन को नहीं मिलती है इज्जत
, सोमवार, 20 सितम्बर 2021 (14:36 IST)
रोहित शेट्टी लोकप्रिय शो 'खतरों के खिलाड़ी' पेश करते हैं। पिछले सप्ताह रोहित 'डांस दीवाने' नामक शो में नजर आए। इस दौरान स्टंट्स और डांस साथ चलते रहे। 
 
एक स्टंट्मैन के कारनामे देख रोहित भावुक हो गए। वे स्टेज पर गए और उनका गला रुंध गया। आंखों में आंसू आ गए। रोहित का कहना है कि स्टंटमैन को इज्जत नहीं मिलती। न फिल्म इंडस्ट्री से और न आम आदमी से। जबकि वे अपनी जान की बाजी लगा कर काम करता है। 
 
रोहित को अपने पिता की भी याद आ गई। उनका कहना था कि उनके पिता को भी वह सम्मान नहीं मिला जिसके कि वे हकदार थे। गौरतलब है कि रोहित के पिता भी फिल्मों में स्टंटमैन थे। 
 
रोहित को इमोशनल देख कॉमेडी क्वीन भारती ने उन्हें गले लगा लिया। शो में मौजूद माधुरी दीक्षित भी इमोशनल हो गईं और उन्होंने सभी स्टंट्समैन को बिग सैल्यूट दिया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 'कलिंगा' हो सकती है रिलीज, अमजद खान-मीनाक्षी शेषाद्रि जैसे कलाकार