'गदर 2' के तूफान के बीच 300 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 18 अगस्त 2023 (14:50 IST)
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani box office collection: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। सनी देओल की 'गदर 2' और अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' की रिलीज के बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। हालांकि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रफ्तार जरूर कम हो गई है।
 
वहीं अब 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 300 करोड़ रुपए हो गया है। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी दी है।
 
करण जौहर ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'हमारी प्रेम कहानी दुनिया के हर कोने और दिलों तक पहुंच चुकी है। विनम्र और आभारी महसूस कर रहा हूं और खासकर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को दिए प्यार के लिए। थैंक्यू।'

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' भारत में भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। फिल्म जल्द ही 150 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। फिल्म ने पहले हफ्ते 73.33 करोड़, दूसरे हफ्ते 47.45 करोड़ और तीसरे हफ्ते 19.24 करोड़ का कलेक्शन किया है। 
 
बता दें कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया और रणवीर के साथ शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन अहम किरदार में है। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

तुम्बाड को सिनेमाघरों में मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स, 7 दिनों में किया इतना कलेक्शन

शमा सिकंदर ने की थी सुसाइड करने की कोशिश, नींद की गोलियां खाकर भाई को भेज दी थी बैंक डिटेल्स

बनारसी साड़ी में करीना कपूर का ग्लैमरस अवतार, देखिए तस्वीरें

Emmy Awards 2024 में नॉमिनेट होने वाली भारत की एकमात्र सीरीज बनीं द नाइट मैनेजर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More