रॉकस्टार डीएसपी ने दिखाई पुष्पा 2 : द रूल के आगामी द कपल सॉन्ग की झलक

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 24 मई 2024 (10:45 IST)
Movie Pushpa 2 The Rule: 'पुष्पा 2 : द रूल' का पहला सिंगल 'पुष्पा पुष्पा' पहले ही चार्टबस्टर बन चुका है। दरअसल, इसने 50 मोस्ट प्लेड तेलुगु सॉन्ग लिस्ट में फर्स्ट स्पॉट हासिल कर लिया है, जो हाल ही में जारी किया गया था। अब, देवी श्री प्रसाद उर्फ रॉकस्टार डीएसपी ने फैंस के लिए फिल्म के दूसरे ट्रैक की अनाउंसमेंट वीडियो पेश की है, जिसे 'द कपल सॉन्ग' कहा जा रहा है। 
 
वीडियो में रश्मिका मंदाना को गाने की हुक लाइन पेश करते हुए दिखाया गया है, जिसे नेशनल अवॉर्ड विनिंग म्यूजिक कंपोजर ने कंपोज किया है और श्रेया घोषाल ने गाया है। कैंची बीट ने पहले ही उत्साह बढ़ा दिया है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

वीडियो शेयर होने के बाद से ही दर्शकों के बीच उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंच गई है। यह गाना 29 मई को रिलीज होने वाला है, लेकिन फैंस ने पहले ही इसे चार्टबस्टर घोषित कर दिया है।
 
'पुष्पा 2 : द रूल' बेशक साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म है, लेकिन फैंस को इसके म्यूजिक का भी उतना ही इंतजार है। 'पुष्पा: द राइज' के म्यूजिक ने दुनिया भर में धूम मचा दी थी। वास्तव में, इसे अभी भी दोबारा देखा जाता है। 
 
डीएसपी ने फिल्म में अपने योगदान के लिए नेशनल अवॉर्ड भी जीता था और 'पुष्पा 2: द रूल' के पहले दो गानों को मिले रिएक्शन्स के अनुसार, डीएसपी का यह एल्बम भी हर रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है। फैंस ने कंपोजर के लिए एक और राष्ट्रीय पुरस्कार की मांग शुरू कर दी है।
 
पिछले कुछ सालों में, डीएसपी वन ऑफ द मोस्ट वांटेड और डिमांडेड म्यूजिक कंपोजर में से एक साबित हुए हैं। वह न सिर्फ साउथ के दर्शकों के लिए मंच तैयार करना जानते हैं, बल्कि बॉलीवुड दर्शकों को भी अपनी पेप्पी बीट्स पर थिरकने पर मजबूर कर देते हैं। और अब, देश 'पुष्पा 2: द रूल' के साथ उनका जादू देखने का इंतजार कर रहा है, जो 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कभी ट्रेन में गाने गाते थे आयुष्मान खुराना, डेब्यू फिल्म के लिए मिला था अवॉर्ड

शबाना आजमी के फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे, IFFSA टोरंटो 2024 में दिग्गज एक्ट्रेस को किया जाएगा सम्मानित

ईद 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर!

सिनेमाघरों में दोबारा लौटी तुम्बाड ने तोड़े रिकॉर्ड, सोहम शाह ने किया तुम्बाड 2 का ऐलान

सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव का 49वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ वर्ल्ड प्रीमियर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More