RRR की रिकॉर्ड तोड़ डील, इतने करोड़ में बिके SS Rajamouli की फिल्म के राइट्स ‍कि रह जाएंगे दंग

Webdunia
शनिवार, 22 मई 2021 (16:49 IST)
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म से जुड़ी नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। अब खबर है कि फिल्म के पोस्ट रिलीज डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स को भारी-भरकम दाम में बेचा गया है और इसी के साथ यह किसी पैन इंडिया फिल्म का रिलीज के बाद का अब तक का सबसे बड़ा सौदा बन गया है। 

 
खबरों के मुताबिक फिल्म के उत्तर भारत थिएट्रिकल राइट्स, सैटेलाइट, म्यूजिक और डिजिटल राइट्स जी स्टूडियो को बेचे गए हैं। निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज के बाद के सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स जी ग्रुप को 325 करोड़ रुपए में बेचे हैं। यह अब तक का रिलीज के बाद वाला सबसे बड़ा सौदा है।
 
राजमौली की फिल्म 'बाहुबली' थिएट्रिकल, टेलीविजन, डिजिटल समेत सभी माध्यमों पर एक बड़ी हिट रही थी। RRR से भी यही उम्मीदें की जा रही है। इससे पहले चर्चा थी कि आरआरआर के सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स के लिए स्टार नेटवर्क रेस में सबसे आगे दौड़ रहा है। बाद में इस रेस से स्टार बाहर हो गया और जी ग्रुप ने इस डील को हथिया लिया।
 
सभी राइट्स को मिलाकर रिलीज से पहले फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड बिजनेस 750-800 करोड़ तक माना जा सकता है यानी रिलीज से पहले ही फिल्म अच्छा-खासा मुनाफा कमाने वाली है। 
 
आरआरआर को 2021 की सबसे बड़ी फिल्म के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि यह 'बाहुबली' श्रृंखला के बाद राजामौली की अगली फिल्म है। फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और अजय देवगन मुख्य किरदारों में हैं। RRR इस साल 13 अक्टूबर यानी दशहरे पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना की वजह से रिलीज में बदलाव देखा जा सकता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More