ऋषि कपूर के जन्मदिन पर भावुक हुईं बेटी रिद्धिमा, बोलीं- इस टूटे दिल में रहते हैं और हमेशा रहेंगे

Webdunia
शुक्रवार, 4 सितम्बर 2020 (17:03 IST)
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की 4 सितंबर को बर्थ एनिवर्सरी है। ऋषि भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके फैंस आज भी उन्हें याद करते हैं। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा भी अपने पिता को बहुत मिस करती हैं, और अक्सर सोशल मीडिया पर उनके लिए पोस्ट करती रहती हैं।

 
ऋषि कपूर के जन्मदिन के मौके पर भी रिद्धिमा कपूर ने पिता की याद में एक इमोशनल नोट शेयर किया है। रिद्धिमा ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रिद्धिमा पिता ऋषि और मां नीतू सिंह के साथ नजर आ रही हैं।
 
रिद्धिमा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'पापा, वे कहते हैं कि जब आप किसी ऐसे शख्स को खो देते हैं जिसके बिना आप नहीं रह सकते तो आपका दिल बुरी तरह से टूट जाता है। लेकिन मैं जानती हूं कि आप इस टूटे दिल में रहते हैं और हमेशा रहेंगे। मैं जानती हूं कि आप हमें देख रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हम उसी वैल्यू सिस्टम के साथ रह रहे हैं जो आपने हमें दिया।'
 
इसी के साथ ही रिद्धिमा ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, आपने मुझे दया का उपहार दिया। मुझे रिश्तों की अहमियत सिखाई और मुझे वो इंसान बनाया जो मैं आज हूं। मैं हर दिन आपको याद करती हूं और हमेशा आपसे प्यार करूंगी। हैप्पी बर्थडे।
 
गौरतलब है कि ऋषि कपूर का 30 अप्रैल, 2020 को निधन हो गया था। ऋषि कपूर ल्यूकेमिया कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें साल 2018 में पता चला था कि वह कैंसर से पीड़ित हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More