Oscar 2020 के लिए भारत ने भेजा GullyBoy का नाम

Webdunia
शनिवार, 21 सितम्बर 2019 (19:46 IST)
रणवीर सिंह अभिनीत जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' (GullyBoy) को 92वें अकादमी पुरस्कार (Oscars 2020) में अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म वर्ग में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के तौर पर चयनित किया गया है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने शनिवार को इसकी घोषणा की।

फिल्म इस साल फरवरी में रिलीज हुई थी। फिल्म में आलिया भट्ट, विजयराज, कल्कि कोचलिन, सिद्धांत चतुर्वेदी, विजय वर्मा और अमृता सुभाष भी हैं।

एफएफआई के महासचिव सुपर्ण सेन ने बताया कि फिल्म 'गली बॉय' से इस साल भारत की आधिकारिक प्रविष्टि होगी। इस साल करीब 27 फिल्में दौड़ में थीं, लेकिन इनमें 'गली बॉय' को चुना गया। जानी-मानी अभिनेत्री एवं फिल्मकार अपर्णा सेन इस साल की चयन समिति की अध्यक्ष थीं।

'गली बॉय' को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने बनाया है। रणवीर सिंह ने फिल्म में एक उभरते हुए रैपर की भूमिका निभाई है। इस साल 'बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टीवल' में फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर किया गया था।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म वेट्टैयन से अमिताभ बच्चन का लुक आया सामने, सत्यदेव के किरदार में आएंगे नजर

कभी स्कूल की फीस भरने के लिए घर-घर जाकर सामान बेचते थे गुलशन ग्रोवर, बैडमैन बनकर मिली लोकप्रियता

कभी मुंबई की सड़कों पर ऑटो चलाते थे राजू श्रीवास्तव, पहले शो के लिए मिले थे इतने रुपए

इस किताब पर रखा गया था करीना कपूर का नाम, जानिए एक्ट्रेस के बारे में 25 रोचक जानकारियां

44 साल की हुईं करीना कपूर, बचपन से देखती थीं अभिनेत्री बनने का ख्वाब

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More