Box Office पर सिम्बा 200 करोड़ पार, रणवीर सिंह का धमाल जारी

12 दिनों में बनाया दोहरा शतक

Webdunia
बुधवार, 9 जनवरी 2019 (12:37 IST)
बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' दो सौ करोड़ पार हो गई है। 2018 में प्रदर्शित संजू और पद्मावत के बाद यह तीसरी ऐसी फिल्म है जो 200 करोड़ से आगे निकल गई है। पद्मावत और संजू तो 300 करोड़ क्लब में शामिल हुई थी। 

सिम्बा ने पहले सप्ताह में 150.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे वीकेंड पर यह फिल्म 39.83 करोड़ का कलेक्शन करने में कामयाब रही थी। फिल्म ने दूसरे सोमवार को 6.16 करोड़ का कलेक्शन और मंगलवार को 6.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 12 दिनों में यह फिल्म अब तक 202.83 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 
 
सिम्बा ने 50 करोड़ का आंकड़ा तीन दिन में, 100 करोड़ का आंकड़ा पांच दिनों में, 150 करोड़ का आंकड़ा सात दिनों में, 175 का आंकड़ा दस दिनों में और 200 करोड़ का आंकड़ा 12 दिनों में पार किया। 


 
फिल्म सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स दोनों ही जगह अच्छा व्यवसाय कर रही है। मुंबई में यह फिल्म कमाल कर रही है। आश्चर्य है कि बात यह है कि विदेश में भी फिल्म का प्रदर्शन अच्‍छा है। आमतौर पर मसाला फिल्में विदेश में खास प्रदर्शन नहीं कर पाती हैं। 
 
रणवीर की दूसरी, रोहित की तीसरी 
200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली यह रणवीर की दूसरी फिल्म है। इसके पहले पद्मावत ने यह कारनामा किया था। दूसरी ओर 200 करोड़ क्लब के लिए रोहित शेट्टी की यह तीसरी फिल्म है। इसके पहले उनके द्वारा निर्देशित चेन्नई एक्सप्रेस और गोलमाल अगेन इस क्लब में शामिल हो चुकी है। 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More