रणवीर सिंह और आलिया भट्ट का इंटीमेट सीन करने से इंकार!

Webdunia
रविवार, 5 दिसंबर 2021 (16:15 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों दिल्ली में चल रही है। इस फिल्म को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है।

 
बताया जा रहा है कि फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में काम कर रहे रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ऑन स्क्रीन एक-दूसरे के साथ किसिंग या इंटीमेट सीन नहीं करना चाहते हैं।
 
कहा जा रहा है कि रणवीर और आलिया अपने पार्टनर्स दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के लिए बेहद कमिटेड हैं, जिसके चलते वे अब किसी फिल्म में ऑनस्क्रीन किसिंग सीन नहीं देना चाहते हैं। दोनों अब 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में किसिंग सीन या किसी भी तरह का इंटीमेट सीन नहीं करना चाहते हैं।
 
बता दें कि रणवीर और आलिया फिल्म 'गली बॉय' में किसिंग और इंटिमेट सीन दे चुके हैं। रणवीर-आलिया के इन सीन्स को काफी पसंद किया गया था। 
 
गौरतलब है कि फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के जरिए करण जौहर लंबे वक्त बाद फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर और आलिया के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी भी अहम किरदार में नजर आएगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More