अविश्वसनीय नायकों पर नहीं बल्कि असली महिला पुलिस पर आधारित है 'मर्दानी' : रानी मुखर्जी

Webdunia
रविवार, 8 दिसंबर 2019 (15:20 IST)
रानी मुखर्जी अपनी फिल्म श्रृंखला 'मर्दानी' को महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के प्रति अपना गुस्सा व्यक्त करने का जरिया मानती हैं। उन्हें खुशी हैं कि इन फिल्मों से बहादुर महिला पुलिस की असल छवि पेश होगी।


मर्दानी श्रृंखला में रानी महिला पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के मुख्य किरदार में हैं। रानी ने कहा कि, मर्दानी महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के खिलाफ लड़ रही एक महिला पर केंद्रित है। मैं इसे वास्तविक सिनेमा नहीं कहूंगी लेकिन इसमें जितना संभव हो सके उतने वास्तविक ढंग से सच्ची घटनाओं को चित्रित किया गया है।
 
ALSO READ: कलाकार के रूप में अविश्वसनीय साल रहा 2019: भूमि पेडनेकर
 
रानी कहती हैं कि दर्शकों ने हमेशा पर्दे पर एक साहसी पुरुष पुलिस वाले को देखा है और मर्दानी के साथ वह उसी अविश्वसनीय छवि वाले पुलिस के उस सांचे को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं।

रानी ने कहा, महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों ने हमेशा से उन्हें विचलित किया है। 2012 के निर्भया कांड के बाद मुझे महिला सुरक्षा जैसे सामाजिक मुद्दे के बारे में बात करने और कुछ करने की जरुरत महसूस हुई। उस घटना के प्रति हमारे गुस्से की उपज थी प्रदीप सरकार द्वारा निर्देशित 2014 में आई 'मर्दानी'।
 
मर्दानी 2 की रिलीज़ के लिए तैयार रानी का मानना है कि एक कलाकार के रूप में अपनी पीड़ा व्यक्त करने का सबसे अच्छा माध्यम सिनेमा है। उन्होंने कहा, फिल्म मर्दानी 2 की कहानी एक सीरियल बलात्कारी के बारे में है। यह हमें जागरुक करने की कोशिश करती है क्योंकि खतरे का नाम, पहचान या शक्ल नहीं होती है। अपराधी मासूम दिख सकता है, उसकी उम्र 18 वर्ष से कम हो सकती है लेकिन फिर भी वह अपराधी ही है।
 
यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित और गोपी पुथरान के निर्देशन में बनी फिल्म मर्दानी 2 इसी साल 13 दिसंबर को दर्शकों के सामने आएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

तुम्बाड को सिनेमाघरों में मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स, 7 दिनों में किया इतना कलेक्शन

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More