नाना बनने पर करीना के पिता रणधीर कपूर ने जताई खुशी, बताया बड़ा भाई बनने पर कैसा था तैमूर का रिएक्शन

Webdunia
रविवार, 21 फ़रवरी 2021 (16:34 IST)
करीना कपूर और सैफ अली खान ने 21 फरवरी को एक और बेटे के माता-पिता बने है। करीना के बेटा होने की पुष्टि उनके पिता और दिग्गज एक्टर रणधीर कपूर ने भी की है। उन्होंने कहा कि करीना कपूर के एक बेबी बॉय हुआ है और पूरा कपूर परिवार इससे खुश है।

 
रणधीर कपूर ने कहा, जी हां ये सच है कि करीना कपूर ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। हम इस खबर से बेहद खुश हैं।हम लोग ब्रीच कैंडी अस्पताल जा रहे हैं, जहां करीना ने दूसरे बेबी को जन्म दिया है। हम लोग रास्ते में हैं।
 
रणधीर ने बताया कि तैमूर ने बड़ा भाई बनने की खबर पर कैसे रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा, वो बहुत खुश है। वो खुश है कि उसे एक छोटा भाई मिल गया है। यहां तक कि सैफ भी बेहद उत्साहित हैं। वो बहुत खुश हैं और मेरी बेटी भी बहुत खुश है। मैं बस उन सभी को दिल से दुआएं देना चाहता हूं।
 
बता दें कि दूसरे बेबी की देखभाल के लिए सैफ अली खान ने पैटरनिटी लीव पर हैं। उन्होंने अपने सभी प्रोजेक्ट से ब्रेक ले लिया है। अपने दूसरे बच्चे के आगमन से पहले ही सैफ अली खान और करीना कपूर एक नए घर में शिफ्ट हो चुके हैं। सैफ और करीना ने अपने बच्चे के लिए एक नई नर्सरी भी मिल गई है।
 
करीना कपूर खान ने प्रेग्नेंसी के दौरान ही अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए आमिर खान के साथ दिल्ली में शूटिंग की।उन्होंने ने कोरोनावायरस महामारी के दौरान कई विज्ञापनों के लिए भी शूटिंग और ट्रैवल किया।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More