ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' को पूरा करना चाहते थे रणबीर कपूर

Webdunia
गुरुवार, 17 मार्च 2022 (14:42 IST)
बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की फिल्म 'शर्माजी नमकीन' जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के आधे हिस्से में ऋषि कपूर दिखाई देंगे और आधे हिस्से में परेश रावल नजर आएंगे। ऋषि कपूर और परेश रावल एक ही किरदार निभाते नजर आएंगे।

 
कैंसर के चलते ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2022 को निधन हो गया था। निधन से पहले ऋषि कपूर फिल्म 'शर्माजी नमकीन' की शूटिंग कररहे थे। ऋषि कपूर के निधन के बाद परेश रावल ने इस फिल्म को पूरा किया था। 
 
परेश रावल से पहले रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर के रोल को निभाने वाले थे। अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने ट्विटर अकाउंट पर रणबीर कपूर का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह पिता ऋषि कपूर और फिल्म शर्माजी नमकीन के बारे में बात करते दिखाई दे रहे हैं। 
 
वीडियो में रणबीर कपूर ने बताया है कि ऋषि कपूर तबीयत खराब होने के बावजूद फिल्म शर्माजी नमकीन को हर कीमत पर पूरा करना चाहते थे, लेकिन कर न सके। वो कहते हैं न द शो मस्ट गो ऑन... आपने सुना होगा ये। उनके जाने के बाद एक पल के लिए यह लगा कि फिल्म कभी पूरी नहीं हो सकेगी।
 
रणबीर कपूर ने बताया, ऋषि कपूर के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बाद फिल्म के निर्माताओं ने वीएफएक्स ट्राइ किया और बिना किसी लुक के उन्हें प्रोस्थेटिक्स के जरिए फिल्म को पूरा करने की कोशिश की, लेकिन ऐसा न हो सका। यह अनुभवी अभिनेता परेश रावल थे जिन्होंने ऋषि कपूर के आखिरी परफर्मेंस को एक निष्कर्ष तक पहुंचाया और इसके लिए वह उनके हमेशा आभारी रहेंगे।
 
शर्माजी नमकीन का निर्देशन हितेश भाटिया ने किया है, जबकि मैकगफिन पिक्चर्स के सहयोग से एक्सेल एंटरटेनमेंट ने फिल्म का निर्माण किया है। इस फिल्म में दिवंगत ऋषि कपूर के अलावा परेश रावल, जूही चावला और सतीश कौशिक भी लीड रोल में हैं। 
 
फिल्म 'शर्माजी नमकीन' में ऋषि कपूर एक 60 साल के व्यक्ति का किरदार निभाते हुए दिखेंगे, जो एक महिला के प्यार में पड़ जाता है। फिल्म का प्रीमियर 31 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर किया जाएगा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More