'एनिमल' का नया गाना 'पापा मेरी जान' रिलीज, रणबीर-अनिल की दिखी इमोशनल बॉन्डिंग

WD Entertainment Desk
बुधवार, 15 नवंबर 2023 (15:28 IST)
Papa Meri Jaan Song: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'एनिमल' में नजर आने वाले हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर और कुछ गाने बीते दिनों रिलीज हुए थे, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में हैं।
 
फिल्म का नया गाना 'पापा मेरी जान' भी हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। गाने में पापा अनिल और बेटे रणबीर के बीच का प्यार देखने को मिल रहा है। एनिमल का यह नया गाना रणबीर के किरदार और अनिल कपूर द्वारा निभाए गए उनके पिता-बेटे के बीच के खूबसूरत रिश्ते की एक झलक को पेश करता है। 
 
गाने की शुरुआत रणबीर कपूर के बचपन से होती है। पूरे गाने में अनिल कपूर और रणबीर कपूर के बीच की केमेस्ट्री को दिखाया गया है। गाने में दिखाया गया है कि कैसे बचपन से रणबीर का पिता के साथ बॉन्ड ज्यादा स्ट्रॉन्ग नहीं रहा। वह पिता के प्यार के लिए तरसता रहा है। बड़े होने तक भी अपनी जिंदगी के अहम मोमेंट्स के दौरान उसके पिता साथ नहीं थे।
 
इस गाने को सोनू निगम ने गाया है। लिरिक्स राज शेखर ने लिखे हैं। वहीं म्यूजिक डायरेक्टर हर्षवर्द्धन रामेश्वर हैं। यह गाना आपको इमोशनल कर देगा। हिंदी के अलावा 'पापा मेरी जान' को तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया गया है। 
 
फिल्म 'एनिमल' गैंगस्टर्स की दुनिया पर बेस्ड है। इस फिल्म में रणबीर कपूर खूंखार गैंगस्टर का किरदार निभाते नजर अाने वाले है। 'एनिमल' हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में 1 दिसंबर को रिलीज होगी। एनिमल भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी की सिने1 स्टूडियोज़ और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा निर्मित है।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

एनटीआर जूनियर के स्टारडम ने यूएस को जकड़ा, देवरा: पार्ट 1 ने रिलीज से पहले प्रीमियर प्री-सेल में 45000 टिकट बेचे

जो सलमान-शाहरुख-रितिक की फिल्म नहीं कर पाई, वो कारनामा करने जा रही है स्त्री 2

करीना कपूर खान की मिस्ट्री थ्रिलर द बकिंघम मर्डर्स ने पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ संग रचाई दूसरी शादी, जानिए कौन हैं एक्ट्रेस के पहले पति सत्यदीप मिश्रा

सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई कल्ट क्लासिक पड़ोसन, सायरा बानो ने जताई खुशी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More