पर्दे पर कमबैक करेंगी 'राम तेरी गंगा मैली' की एक्ट्रेस मंदाकिनी

Webdunia
शुक्रवार, 16 जुलाई 2021 (11:05 IST)
राज कपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से बॉलीवुड में डेब्यू रकने वाली मंदाकिनी रातों-रात स्टार बन गई थीं। मंदाकिनी ने फिल्म में ऐसे बोल्ड सीन किए जो किसी भी हिंदी फिल्म की हीरोइन ने आज तक नहीं किए थे।


राम तेरी गंगा मैली के बाद मंदाकिनी ने ढेर सारी फिल्में साइन की। मंदाकिनी भले ही अब फिल्मों में नजर ना आती हो लेकिन आज भी उनकी अच्छी खास फैन फॉलोइंग हैं। लंबे समय से फिल्मों से दूर मंदाकिनी अब वापसी करने जा रही हैं। वह इन दिनों स्क्रिप्ट पढ़ रही है और जल्द ही अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान कर सकती हैं।

खबरों के अनुसार एक इंटरव्यू के दौरान मंदाकिनी के मैनेजर बाबूभाई थीबा ने कहा, मंदाकिनी जरूर कमबैक करेंगी। वो फिलहाल स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं। वो किसी फिल्म या वेब शो में नजर आ सकती हैं लेकिन वो एक सेंट्रल रोल करना चाहती हैं। जिस बारे में वो मीडिया से भी बातें करेंगी लेकिन पहले चीजें फाइनल हो जाए।

मंदाकिनी को फिल्मों में कमबैक करने के लिए उनके भाई भानु ने जोर दिया। दोनों दुर्गा पूजा के लिए कोलकाता के एक पंडाल में पहुंचे थे। जहां मंदाकिनी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखकर भानु ने मंदाकिनी को दोबारा वापसी की सलाह दी।

बताया जा रहा है कि मंदाकिनी को टीवी सीरियल 'छोटी सरदारनी' के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया और अनीता राज का नाम आगे कर दिया था।
मंदाकिनी आखिरी बार साल 2002 में रिलीज हुई बंगाली फिल्म 'से अमर प्रेम' में नजर आई थीं। उन्होंने अपने करियर में अब तक 48 फिल्मों में काम किया है। मंदाकिनी ने तेलुगु फिल्मों में भी काम किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More