Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राम सिया के लव कुश में सीता का किरदार निभाने वाली शिव्या की फोटो की जा रही हैं पसंद

हमें फॉलो करें राम सिया के लव कुश में सीता का किरदार निभाने वाली शिव्या की फोटो की जा रही हैं पसंद
Photo : Instagram
टीवी की मशहूर अदाकारा शिव्या पठानिया जल्द ही रामायण के चरित्रों पर आधारित सीरियल 'राम सिया के लव कुश' में नजर आने वाली हैं। इस शो में सीता का किरदार निभाने वाली शिव्या पठानिया बिंदास और आजाद ख्यालों की हैं।
webdunia
Photo : Instagram
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वालीं शिव्या की कुछ तस्वीरें इन दिनों छाईं हुई है। शिव्या सोशल मीडिया के जरिए फैंस को लगातार अपनी एक्टिविटीज के बारे में जानकारी देती रहती हैं।
webdunia
Photo : Instagram
इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ब्यूटी कॉन्टेस्ट के जरिए कदम रखने वाली शिव्या पठानिया मिस शिमला रह चुकी हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी तस्वीरें देखकर आपको यह अंदाजा भी हो जाएगा
webdunia
Photo : Instagram
निजी जिंदगी में शिव्या पठानिया खुद को बिंदास और आजाद ख्यालों वाली लड़की मानती हैं। इसलिए राम सिया के लवकुश की सीता के किरदार को भी वह अलग नजरिए से देखती हैं। बीते दिनों शिव्या ने अपने किरदार को लेकर खुलकर बातचीत की।
webdunia
Photo : Instagram
शिव्या ने कहा कि इस सीरियल की सीता को नई पीढ़ी के साथ जोड़कर देखा जा सकता है। शो में उनकी भूमिका एक आज्ञाकारी पत्नी की है, लेकिन निश्चित रूप से वह उस युग के पितृसत्ता से पीड़ित नहीं है।
webdunia
Photo : Instagram
शिव्या ने बताया कि एक व्यक्ति के रूप में मैं लैंगिक बराबरी में भरोसा करती हूं, जो कि मुख्यत: किसी के द्वारा अपनी पसंद को चुनने की आजादी है। इसलिए मैं सीता को पितृसत्ता की पीड़ित के रूप में नहीं देखती। हमने इस शो में इस चरित्र को आधुनिक परिदृश्य में चित्रित किया है।
webdunia
Photo : Instagram
शिव्या ने कहा कि पहले उन्हें लगा कि सीता दूसरी बार बनवास में क्यों गई, जिससे उनकी परिवार की खुशियां प्रभावित हुई। उसके बाद मैंने दूसरे परिपेक्ष्य को समझने की कोशिश की। उन्होंने खुद राम के साथ 14 साल के वनवास को चुना था। अगर सीता ने राम की पत्नी के नाते साथ जाना चुना तो यह चुनाव खुद उनका था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शादी के बाद इतने बच्चे चाहती हैं आलिया भट्ट, बेस्ट फ्रेंड ने खोला राज