रकुल प्रीत सिंह ने डांस करते हुए की ब्राइडल एंट्री, कपल ने दिखाई वरमाला से लेकर फेरों तक की झलक

वीडियो में रकुल की ग्रैंड एंट्री, संगीत, मेहंदी और सात फेरों तक की झलक देखने को मिल रही

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2024 (12:50 IST)
Rakul Preet Singh Wedding Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने अपने परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में गोवा में सात फेरे लिए। शादी के बाद रकुल और जैकी ने वेडिंग तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर की थी। 
 
अब रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने अपनी शादी का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। वीडियो में रकुल प्रीत सिंह की ग्रैंड एंट्री, संगीत समारोह, मेहंदी सेरेमनी और सात फेरों तक की झलक देखने को मिल रही है। इस वीडियो की शुरुआत रकुल प्रीत की ब्राइडल एंट्री से होती है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

रकुल प्रीत सिंह डांस करते हुए अपने हमसफर जैकी भगनानी की तरफ बढ़ती हुई दिख रही हैं। इस दौरान रकुल की आंखों में आंसू भी आ जाते हैं। वहीं अपनी दुल्हनियां को आता देख जैकी भी खुशी से झूमने लगते हैं। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को बांहों में भर लेते हैं।

ALSO READ: बेटी मीशा के लिए शाहिद कपूर ने छोड़ी स्मोकिंग, बताई वजह
 
इसके बाद वीडियो में रकुल और जैकी की वरमाला की झलक दिखाई गई है। जयमाल के दौरान रकुल नखरे दिखाते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में प्री-वेडिंग फंक्शन हल्दी, संगीत और मेहंदी की भी झलक देखने को मिल रही है। इसके अलावा सिख रीति-रिवाज के अनुसार हुई शादी की झलक देखने को मिल रही है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

इस वीडियो को शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा, 'ये तुम और मैं नहीं, ये हम हैं।' इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट इमोजी बनाए हैं। फैंस और सेलेब्स को यह वेडिंग वीडियो काफी पसंद आ रहा है। हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है। 
 
बता दें कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधे हैं। कपल ने 21 फरवरी को गोवा में अपने परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में सिंधी और सिख रीति-रिवाज से शादी रचाई। शादी के सभी फंक्शन गोवा के 'ITC ग्रैंड' होटल में आयोजित हुए। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

शमा सिकंदर ने की थी सुसाइड करने की कोशिश, नींद की गोलियां खाकर भाई को भेज दी थी बैंक डिटेल्स

बनारसी साड़ी में करीना कपूर का ग्लैमरस अवतार, देखिए तस्वीरें

Emmy Awards 2024 में नॉमिनेट होने वाली भारत की एकमात्र सीरीज बनीं द नाइट मैनेजर

कोई शादी नहीं करेगा, बेटी के फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने पर तृप्ति डिमरी के माता-पिता को मिले थे ताने

76 साल के हुए महेश भट्ट, डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'संकट' से की थी करियर की शुरुआत

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More