राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी की और बढ़ी मुश्किलें, ईरानी लड़की ने दर्ज कराया रेप केस

WD Entertainment Desk
रविवार, 12 फ़रवरी 2023 (12:30 IST)
ड्रामा क्वीन राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। राखी ने आदिल पर मारपीट और धोखा देने का आरोप लगाया है। आदिल इन दिनों जेल में हैं। इसी बीच एक ईरानी लड़की ने आदिल के खिलाफ मैसूर में शादी का वादा करके रेप करने का आरोप लगाया है। 

 
पुलिस ने आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 417, 402 और 506  के तहत केस दर्ज किया है। उनपर आरोप है कि आदिल ने महिला से शादी का वादा करके उसका रेप किया।
 
खबरों के अनुसार ईरान की लड़की मैसूर में डॉक्टर ऑफ फार्मेसी की पढ़ाई के लिए भारत आई थीं। वो आदिल से उनके फूड आउटलेट में मिली थीं। धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ गई। 
 
लड़की ने शिकायत में कहा कि आदिल ने शादी का सांझा देकर मैसूर के एक अपार्टमेंट में उसके साथ रेप किया। जब उसने आदिल से शादी करने के लिए कहा, तो आदिल ने उसका प्रपोजल ये कहते हुए ठुकरा दिया कि वह इसी तरह की कई लड़कियों के साथ रिश्ते में हैं। इसके बाद आदिल ने लड़की का प्राइवेट वीडियो उसे भेजते हुए किसी से शिकायत नहीं करने के लिए ब्लैकमेल भी किया।
 
आदिल के खिलाफ करीब एक हफ्ते में ये दूसरी एफआईआर है। हाल ही में राखी सावतं ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए आदिल के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। आदिल फिलहाल 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

पर्दे पर दिखेगी मीना कुमारी और कमाल अमरोही की लव स्टोरी, संजय दत्त ने किया एलान

जाह्नवी कपूर बनीं गोल्डन गर्ल, देखिए एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल अवतार

12वीं फेल के बाद सेक्टर 36 में अपनी एक्टिंग का कमाल दिखाएंगे विक्रांत मैसी

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे का गाना खैरियत पूछो कर रहा लोगों के दिल पर राज, यूट्यूब पर पार किए 1 बिलियन व्यूज

आत्महत्या या हादसा, मलाइका अरोरा के पिता के निधन पर पुलिस का बयान आया सामने

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More